ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार Rajya Sabha Election 2026 : तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘6 वोट कम थे, नतीजे आने दीजिए सब साफ हो जाएगा’ NITISH KUMAR : CM नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का शेड्यूल जारी, 17 से 20 मार्च तक इन 8 जिलों में करेंगे बड़ा दौरा Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या, गेंहू के खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar Road News : बिहार में बनेंगे 7 नए हाईवे, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा; जमीन ने लिए तैयार होगा 'काला' विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में EC का बड़ा एक्शन, मुख्य सचिव से लेकर DGP तक को हटाया; ममता बनर्जी को बड़ा झटका

Home / news / तेजप्रताप के बयान पर बोले डिप्टी सीएम, पारिवारवाद और राजतंत्र के रूप में...

तेजप्रताप के बयान पर बोले डिप्टी सीएम, पारिवारवाद और राजतंत्र के रूप में काम करती है RJD: तारकिशोर प्रसाद

03-Oct-2021 01:43 PM

By ARYAN SHARMA

PATNA: लालू परिवार में चल रहे विवाद पर बीजेपी ने हमला बोला है। इस मामले में बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद का बयान सामने आया है। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आरजेडी पारिवारवाद और राजतंत्र के रूप में काम करती हैं। जिस प्रकार राजतंत्र में पिता, पुत्र और भाई के बीच संघर्ष चलता है उसी तरह का संघर्ष आरजेडी में फिलहाल चल रहा है।


शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने नए संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की कार्यशाला में अपने पिता को दिल्ली में बंधक बनाए जाने का बड़ा आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। तेजप्रताप ने कहा था कि मेरे पिता को बंधक बनाने का काम उन लोगों ने किया है जो पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं। हालांकि अपने संबोधन के दौरान तेज प्रताप ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा साफ तौर पर तेजस्वी यादव की ओर ही था।


बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि आरजेडी पारिवारवाद और राजतंत्र के रूप में काम करती हैं। जिस प्रकार राजतंत्र में पिता, पुत्र और भाई के बीच संघर्ष चलता है उसी तरह का संघर्ष आरजेडी में फिलहाल चल रहा है। जबकि हमारी पार्टी सिद्धात के रूप में काम करती है। इसलिए मैं किसी व्यक्ति के बारे में टिप्पणी नहीं कर सकता। यदि लालू जी को किसी ने बंधक बना लिया है तो बड़े पुत्र के नाते तेजप्रताप कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में बहुत कुछ कहने और बताने की आवश्यकता नहीं हैं।


गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने शनिवार को जमकर हमला बोला था। उनके निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं थे बल्कि इस बार उनके निशाने पर उनका खुद परिवार था। इस बार निशाने पर कृष्ण का अर्जुन था। ये अलग बात है कि खुलकर अपनी बातों को रखने वाले तेजप्रताप ने शनिवार को इशारों-इशारों में बात की। तेजप्रताप के बयान के बाद यह आशंका जतायी जा रही है कि लालू परिवार में सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है।