ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / तेजप्रताप कल करेंगे न्याय यात्रा की शुरुआत, नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी

तेजप्रताप कल करेंगे न्याय यात्रा की शुरुआत, नीतीश सरकार को घेरने की तैयारी

26-Feb-2022 07:50 PM

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप कल यानी 27 फरवरी से न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे। पटना के 2 एम स्टेंड रोड से न्याय-रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। न्याय-रथ बिहार के हर जिले में भ्रमण करेगा। 


बिहार के तमाम जिलों में जिलाध्यक्ष के संचालन में न्याय-रथ हर जिलों में जाएगा। जो हरेक गांवों से होकर गुजरेगा और नीतीश सरकार में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करेगा। न्याय यात्रा के जरीय लोगों को यह बताया जाएगा कि कैसे लालू प्रसाद को फंसाया गया है। डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद को पांच साल की सजा कोर्ट ने सुनाई है। 


लेकिन लालू के समर्थक यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनके नेता लालू प्रसाद दोषी हैं। लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव पहले भी कह चुके हैं कि सामाजिक न्याय और आपसी सद्भाव की लड़ाई लड़ने की वजह से उनके पिता को फंसाया गया है। बता दें कि छात्र जनशक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप इससे पहले भी खाली पैर पद यात्रा कर चुके है और महामहिम राष्ट्रपति को पोस्टकार्ड लिखने का अभियान भी चला चुके हैं। 


अब वे बिहार में न्याय यात्रा की शुरुआत कल से कर रहे हैं। तेजप्रताप यादव ने पहले ही कहा था कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। लालू प्रसाद की इस लड़ाई के लिए यदि खून भी बहाना पड़ेगा तो बहाएंगे। तेजप्रताप ने यह भी कहा था कि बिहार में कई बड़े घोटाले हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी कई गंभीर आरोप लगे लेकिन क्या कोई कार्रवाई हुई?