बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Nov-2019 08:59 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : एक दिन पहले मथुरा में मैली यमुना को मुद्दा बनाकर योगी सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी देने वाले तेज प्रताप यादव ने अब जेएनयू में फीस बढ़ाए जाने के खिलाफ आंदोलन का समर्थन किया है। तेजप्रताप में जेएनयू के छात्रों के समर्थन में ट्वीट किया है। अमूमन हिंदी में ट्वीट करने वाले तेज प्रताप का यह ट्वीट अंग्रेजी में है। लालू के लाल को अब यही अंग्रेजी ट्वीट भारी पड़ गया है।
तेज प्रताप अपने अंग्रेजी वाले ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं। ट्विटर पर यूज़र्स लगातार तेज प्रताप की खिंचाई कर रहे हैं। यूजर्स ने तेजप्रताप से पूछा है कि जेएनयू को लेकर जो ट्वीट उन्होंने किया है क्या उसका मतलब खुद उन्हें पता है? एक यूजर ने लिखा है कि तेज प्रताप जी इसी बात को हिंदी में लिखकर बता दीजिए। अजय जायसवाल नाम के एक यूजर ने लिखा है कि आपने यह किससे लिखवाया, अगर खुद आपने लिखा है तो वाकई शिक्षा का स्तर दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है।
दरअसल तेज प्रताप यादव ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के फीस में इजाफे का विरोध करते हुए मोदी सरकार को घेरा था लेकिन अंग्रेजी में ट्वीट कर तेजप्रताप खुद घिर गए।