ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Tejaswi Yadav Attack: ‘भ्रष्टाचार रूपी छोटी मछलियों को नीतीश ने बना दिया Whale’...

Tejaswi Yadav Attack: ‘भ्रष्टाचार रूपी छोटी मछलियों को नीतीश ने बना दिया Whale’ भागलपुर में एक और पुल ध्वस्त होने पर तेजस्वी का तीखा हमला

27-Sep-2024 02:19 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पुलों के ध्वस्त होने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो चुका है। बिहार में नदियों का जल स्तर बढ़ने के बाद हर दिन किसी न किसी जिले से पुल-पुलिया धराशायी हो रहे हैं। भागलपुर में गंगा नदी पर बनी पुलिया के ध्वस्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार पर जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, बिहार की छोड़ी-बड़ी नदियों का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। पड़ोसी राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बिहार की नदियां उफान पर हैं। ऐसे में एक बार फिर से राज्य में पुलों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। राज्य के अलग-अलग जिलों से लगातार पुल-पुलिया के ध्वस्त होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।


सोशल मीडिया एक्स पर तेजस्वी ने लिखा, “बिहार के भागलपुर में एक पुल और ध्वस्त हुआ। नीतीश कुमार जी के शासन में भ्रष्टाचार की जड़े जितनी गहरी है पुल के पिलर उतने ही सतही है इसलिए विगत 2-3 महीनों में ही हजारों करोड़ की लागत से निर्मित एवं निर्माणाधीन सैंकड़ों पुल-पुलिया और मेगा ब्रिज भरभराकर गिर चुके है”। 


तेजस्वी ने आगे लिखा, “मजाल है आपने मुख्यमंत्री का इन गिरते पुलों के भ्रष्टाचार पर कभी कोई बयान सुना हो अथवा उन्होंने बड़ी भ्रष्टाचार रूपी व्हेल मछली पर कभी कोई कारवाई की हो? आख़िर करेंगे भी कैसे? उन छोटी मचलती मछलियों को खिला-पिला कर Whale उन्होंने ही बनाया है”।