महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार
01-Oct-2020 03:35 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : बिहार में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की सांसे अटकी हुई है. एनडीए और महागठबंधन में किसी भी क्षण उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है. हालांकि 1 अक्टूबर को मंथन का दिन रखा गया है, जिसके बाद भाजपा-जेडीयू 2 अक्टूबर को बिहार में सीटों का एलान कर सकती है तो वहीं राजद भी 2 अक्टूबर को ही अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है.
एक तरफ नेताओं की बैठक बंद कमरे में चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ सभी राजनीतिक दलों के पार्टी दफ्तर में मतदाताओं तक ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की कोशिश की जा रही है. लिहाजा पार्टी दफ्तर को हाईटेक बनाने की कवायद भाजपा-जदयू के बाद राजद दफ्तर में तेज कर दी गई है. राजद कार्यालय में भी भी ऑनलाइन ब्रॉडकास्टिंग के लिए बड़े पैमाने पर व्यवस्था की गई है और कैंप शूट के अलावा डिजेलाइट के माध्यम से स्कोर डेकोरेट किया गया है ताकि जब राजद के नेता बिहार में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करें या पार्टी के नेताओं के बीच किसी बैठक में पहुंचे तो वह जनता तक ज्यादा से ज्यादा जुड़ सकें.
लिहाजा आरजेडी दफ्तर में 1 महीने के लिए हाईटेक तकनीक की संयुक्त कंपनी को लगा दिया गया है जिसका पूरा फोकस आरजेडी के नेता और उम्मीदवारों पर है. पार्टी दफ्तर में रोज बैनर लग रहे हैं तो कई तस्वीर और पोस्टर बदले भी जा रहे हैं.