ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री?

Home / news / तेजस्वी ने CM नीतीश को लिखा ख़त, कहा.. भयमुक्त बिहार बनाइए वरना जनता...

तेजस्वी ने CM नीतीश को लिखा ख़त, कहा.. भयमुक्त बिहार बनाइए वरना जनता माफ नहीं करेगी

16-Jan-2021 05:14 PM

PATNA : बिहार में तेजी से बढ़ते क्राइम के ग्राफ को देखते हुए विपक्ष लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर है. बीते दिनों पटना में हुए रुपेश हत्याकांड के बाद से सियासी गलियारे में सियासी घमासान काफी तेज हो गया है. वहीं आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर बिहार में क्राइम कंट्रोल करवाने की अपील की है. 


अपने पत्र में तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर खूब निशाना साधा. तेजस्वी ने लिखा है कि बिहार में क्राइम कंट्रोल करने के लिए विपक्ष उनका पूरी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार है लेकिन नीतीश कुमार अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते. उन्हें सीएम होने के नाते अपनी नैतिक जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए, साथ ही निष्पक्षता और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने चाहिए. 


तेजस्वी ने लिखा कि अपनी नाकामियों का ठीकरा जनता और पत्रकारों पर फोड़ने से अब काम नहीं चलेगा. यदि नीतीश कुमार अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभा पाते हैं तो जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी. साथ ही इतिहास के फूटनोट में भी उन्हें कभी जगह नहीं मिल पाएगी. 

news image