नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
11-Nov-2022 08:11 AM
PATNA : साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की हार जब सीमांचल के इलाके में हुई तो यह माना गया है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने तुक्के की जीत हासिल कर ली। तब एआईएमआईएम के झटके की वजह से तेजस्वी मुख्यमंत्री बनते बनते रह गए थे लेकिन अब गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी की हार के पीछे सबसे बड़ी वजह एआईएमआईएम को ही माना जा रहा है ओवैसी की पार्टी की बिहार में महागठबंधन के नेता आलोचना कर रहे हैं और आरोप लगाया जा रहा है कि वह बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रही है इन तमाम आरोपों के बीच एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमान ने अपनी राय फर्स्ट बिहार के साथ बातचीत में रखी है।
फर्स्ट बिहार से एक्सक्लूसिव बातचीत में अख्तरुल इमान ने कहा है कि जो लोग उनकी पार्टी को वोट कटवा बता रहे हैं उनको यह समझना चाहिए कि मुसलमान वोटर्स किसी खास पार्टी की जागीर नहीं है। भले ही लालू यादव एमवाई की राजनीति करते रहे हो, लेकिन तेजस्वी यादव अब ए टू जेड की बात करते हैं मुसलमानों को जो हिस्सेदारी सरकार में मिलनी चाहिए वह मिली भी नहीं। दिखावे के लिए पांच मंत्री तो शामिल कर लिए गए लेकिन उनके विभागों की हालत क्या है यह बात सबको मालूम है। अख्तरुल इमान ने कहा है कि तेजस्वी यादव या उनकी पार्टी के लोगों को यह समझना चाहिए कि मुसलमानों को पूरी हिस्सेदारी मिले उन्होंने कहा कि मुसलमान नेतृत्व को बढ़ता देख आरजेडी बेचैनी में है।
एआईएमआईएम के नेता ने कहा कि किसी भी हाल में उनकी पार्टी बिहार के अंदर अपना संगठन और राजनीतिक वजूद मजबूत करेगी। हम अल्पसंख्यकों को नया विकल्प दे रहे हैं और लोग हमें पसंद कर रहे हैं गोपालगंज चुनाव के नतीजे को लेकर अख्तरुल इमान ने कहा कि वहां तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने वोट काटा। यादवों के वोट में बिखराव हुआ लेकिन उस पर कोई सवाल नहीं खड़े करता। मुसलमानों की वोट को लेकर सवाल खड़े किए जाते हैं। अतुल ने कहा कि बिहार में एक डिप्टी सीएम मुसलमान होना चाहिए। सीमांचल के साथ जो अनदेखी हुई उसे वहां की जनता ने समझा और बिहार के दूसरे हिस्से में भी अल्पसंख्यक गोलबंद हो रहे हैं उनकी समझ में आ रही है कि वोट लेकर भी उनके साथ अन्याय किया जाता रहा।