रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
30-May-2021 09:42 AM
PATNA: बिहार में कोरोना जांच को लेकर आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सरकार पर हमला बोला है। कोरोना की जांच में घोटाले की बात कह तेजस्वी ने सरकार को घेरने का काम किया है। तेजस्वी यादव का कहना है कि सरकार ने वास्तविक जांच और कोरोना से मौत के आंकड़ों को छिपाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में कोरोना की जांच किट बेची गयी है। जांच के अभाव में कोरोना से लोगों की जाने गयी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसकी कोई परवाह नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर यह लिखा है कि..."विगत वर्ष बिहार के लगभग प्रत्येक जिले में कोरोना जाँच घोटाला हुआ था। वास्तविक जाँच और मौतों के आँकड़े छिपाने के लिए इस वर्ष भी फिर वही खेला हुआ। निजी अस्पतालों को जाँच किट बेची गयी। जाँच के अभाव में लोग मरते रहे लेकिन सीएम को कोई परवाह नहीं क्योंकि संरक्षण कर्ता तो वही है"
विगत वर्ष बिहार के लगभग प्रत्येक जिले में कोरोना जाँच घोटाला हुआ था। वास्तविक जाँच और मौतों के आँकड़े छिपाने के लिए इस वर्ष भी फिर वही खेला हुआ।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 30, 2021
निजी अस्पतालों को जाँच किट बेची गयी। जाँच के अभाव में लोग मरते रहे लेकिन सीएम को कोई परवाह नहीं क्योंकि संरक्षण कर्ता तो वही है। pic.twitter.com/c9T0jCIKOm
बिहार में एक बार फिर कोरोना की जांच में बडे पैमाने पर फर्जीवाडा उजागर हुआ है। मुजफ्फरपुर से लेकर भागलपुर जैसे जिलों में बडे पैमाने पर गडबड़ी सामने आयी है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों को जांच रिपोर्ट भेजी जिन्होंने कभी सैंपल दिया ही नहीं। जांच में सैंपल देने वालों का जो मोबाइल नंबर सरकारी बही खाते में दर्ज किया गया है। उसमें से 25 फीसदी नंबर गलत निकले हैं।
70 फीसदी लोगों को डेढ़ महीने बाद एंटीजेन टेस्ट की रिपोर्ट भेजी गयी। जिसका परिणाम सिर्फ 15 मिनट में आता है। कोरोना की पहली लहर के समय भी बिहार में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग में घोटाला उजागर हुआ था। अब दूसरी लहर में भी यही देखने को मिल रहा है। बिहार में कोरोना जांच को लेकर एक दैनिक अखबार ने पड़ताल किया है। दो जिलों मुजफ्फरपुर औऱ भागलपुर में की गयी पड़ताल में चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं।