ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / तेजस्वी ने कर दिया ऐलान, मोइनुल हक स्टेडियम में जल्द होगा इंटरनेशनल मैच

तेजस्वी ने कर दिया ऐलान, मोइनुल हक स्टेडियम में जल्द होगा इंटरनेशनल मैच

09-Feb-2023 06:30 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में गुरुवार को नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथेलिटिक्स मीट का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर उन्होंने ऐलान किया कि अब जल्द ही मोइनुल हक स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच लोग देखेंगे। बिहार सरकार मोइनुल हक स्टेडियम का नया निर्माण कराने जा रही है। 


तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार मोइनुल हक स्टेडियम को इंटरनेशनल स्टेडियम बनाने जा रही है। अब जल्द ही हमलोग वहां इंटरनेशनल मैच देख सकेंगे। पुराने दिनों को याद करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब हम छोटे थे तब केनिया और जिम्बाबे के बीच मोइनुल हक स्टेडियम में हुए मैच को देखे थे। इस मैच के बाद आज तक कोई इंटरनेशनल मैच मोइनुल हक स्टेडियम में नहीं हुआ। पटना में इस इंटरनेशनल स्टेडियम बनने के बाद लोग अपने चेहेते खिलाड़ियों को मोइनुल हक स्टेडियम में खेलते हुए देख सकेंगे। हमारी यही कोशिश होगी। 


वहीं इस मौके पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी ऐलान किया कि जल्द ही मोइनुल हक स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच होगा। बता दें कि अभी स्टेडियम का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमें याद है कि मोइनुल हक स्टेडियम में एक बार इंटरनेशल मैच हुआ था जिसके बाद किसी तरह का आयोजन नहीं हुआ है लेकिन अब मोइनुल हक स्टेडियम में जल्द ही इंटरनेशल मैच का आयोजन होगा। 


खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भी खिलाड़ी रह चुके हैं। सभी खिलाड़ी एक ही थाली में खाते है क्या अमीर क्या गरीब ना धर्म का बंधन होता है ना जाति का दीवार होता है। सब चीजों को भुलाकर खिलाड़ी खेलते हैं और राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं।


तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अभी महागठबंधन की सरकार है। खिलाड़ियों के लिए सीएम नीतीश गंभीर हैं। नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर बिहार का नाम रोशन हो यही सरकार चाहती है। तेजस्वी ने कहा कि आज के दौर में बच्चे मोबाइल और गैजेट में लगे रहते हैं खेलकूद में उनका रुझान खत्म होता जा रहा है। जिसके कारण बच्चों का शारीरिक विकास ठीक से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बच्चों से खेलकूद पर भी ध्यान देने की बात कही।