TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद
11-Feb-2024 03:42 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में NDA की नई सरकार को कल 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। सत्ताधारी दल के पास 128 विधायकों का समर्थन प्राप्त है जबकि विपक्ष फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा खेल होने का दावा कर रहा है। विधायकों के संभावित टूट से सभी पार्टियां सहमी हुई है। कांग्रेस ने अपने तमाम विधायकों को हैदराबाद भेजा तो वही बीजेपी ने सभी विधायकों को गया और राजद के तमाम विधायकों को तेजस्वी ने अपने आवास में नजरबंद कर रखा है।
सभी पार्टी को यह डर सता रहा है कि उनके विधायक कही और ना चले जाए। हालांकि बीजेपी नेता व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का कहना है कि किसी तरह की खेला होने की कोई तस्वीर नहीं बन रही है। ये सब फालतु बात है। एनडीए के सारे विधायक एकजुट हैं।
नित्यानंद ने कहा कि तेजस्वी यादव अपना घर देंखे और अपना घर बचाये। उनको अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है इसलिए अपनी पार्टी के विधायकों को अपने घर में ही नजरबंद कर रखा हैं। तेजस्वी भ्रम में जी रहे हैं जबकि एनडीए के लोग एकजुट है। कोई गायब नहीं है। कांग्रेस के विधायक एक सप्ताह पहले गायब हो गये। कल फ्लोर पर पता चल जाएगा कि कल विपक्ष का क्या हश्र होने वाला है। महागठबंधन को पराजय और एनडीए की विजय होने वाली है।
मांझी जी पर डोरे डाले जाने के सवाल पर नित्यानंद ने कहा कि मांझी जी हिमालय की तरह महान व्यक्तित्व वाले और चट्टान की तरह अडिग रहने वाले लोग हैं। मांझी जी को हमसे ज्यादा कौन जानता है। वे हमलोगों के अभिभावक हैं। तेजस्वी भ्रम फैला रहे हैं कल सारा भ्रम टूट जाएगा। कल कितनी बड़ी पराजय होने वाली है यह उनको भी नहीं पता है। इसलिए पहले अपना घर बचाए तेजस्वी।
बता दें कि बीजेपी विधायकों को बोधगया से पटना लाया जा रहा है। बस से सभी विधायक पटना स्थित उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आवास पर पहुंचेंगे। विजय सिन्हा के आवास पर शाम में डिनर का इंतजाम बीजेपी के विधायकों के लिए किया गया है।