Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन
29-Oct-2022 06:13 PM
By MUKESH
GOPALGANJ: बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव दो दिवसीय प्रवास पर गोपालगंज में हैं। कल शुक्रवार को उन्होंने राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के लिए गोपालगंज की जनता से वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। आज शनिवार को गोपालगंज के ही एक होटल में उन्होंने राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।इस दौरान तेजस्वी यादव ने देश व प्रदेशवासियों को लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व की शुभकामनाएं दी।
राबड़ी देवी के छठ पूजा करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि पिता लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापूर में होना है जिसमें परिवार के सभी लोग व्यस्त हैं। मीडिया ने जब पूछा कि आपकी मामी इंदिरा यादव छठव्रत कर रही हैं क्या उनका आशीर्वाद लेने जाएंगे। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि सभी बड़ों का आशीर्वाद छोटों को मिलना ही चाहिए।
बता दें कि गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में अपना किस्मत अजमा रहीं बसपा प्रत्याशी व तेजस्वी यादव की मामी इंदिरा यादव छठ व्रत कर रही हैं। इंदिरा यादव का कहना है कि भगिना तेजस्वी यादव दो दिनों से गोपालगंज में हैं लेकिन इस व्रत में वे मिलने तक नहीं आए। आशीर्वाद लेने तेजस्वी भले ही नहीं मिले लेकिन छोटे हैं। जिन्हें गोद में खिलाया है। बड़े होने के नाते मेरा हमेशा तेजस्वी को आशिर्वाद है।