LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
13-Feb-2021 02:36 PM
PATNA: बिहार मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों पर हत्या, फिरौती, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं लेकिन इसकी जानकारी सीएम नीतीश को नहीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसे लेकर नीतीश सरकार पर हमला तेज कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार के महान कुर्सीवादी मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि उनके मंत्रिमंडल में शामिल 18 मंत्रियों के खिलाफ हत्या, लूट, भ्रष्टाचार, यौन शोषण, आर्म्स एक्ट, चोरी, जालसाजी, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है? क्या इतने भोले-भाले मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बने रहने का नैतिक अधिकार है?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के ट्वीट पर राजनीति तेज हो गई है। तेजस्वी के ट्वीट का जवाब देने का लिए एनडीए की सहयोगी पार्टी हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी अब सामने आए हैं। जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर मगही में तेजस्वी पर हमला बोला। जीतनराम मांझी ने कहा कि हई देखा हो, जेकर पूरा ख़ानदान पर हर तरह के केस चल रहा है उहो सब सवाल उठा रहा है कि बिहार के मंत्री सब पर मुक़दमा दर्ज है। हमनी सब के गाँव में कहावत है ना...चलनी दूसे सूप के,जेहमे खुदे बहत्तर छेद...अप्पन टेटन देखे न, दूसर के फुंसी निहारे...