ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / तेजस्वी के दावे पर बोले नित्यानंद, पता लग गया कि दोनों सीट हार...

तेजस्वी के दावे पर बोले नित्यानंद, पता लग गया कि दोनों सीट हार रहे हैं..इसलिए जीत का दावा कर रहे हैं

29-Oct-2022 04:03 PM

PATNA: गोपालगंज और मोकामा विधानसभा उपचुनाव 3 नवंबर को होने है। इसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी है। बिहार के डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव कल शुक्रवार को गोपालगंज में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि दोनों सीटों पर राजद जीत रही है। तेजस्वी के इस दावे पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का कहना है कि तेजस्वी जी को यह पता चल गया है कि वे दोनों सीट हार रहे हैं इसलिए जीत का दावा कर रहे हैं। 


मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी दावा किया है कि गोपालगंज और मोकामा दोनों सीट से बीजेपी भारी मतों से जीत रही है। यह जीत मोकामा और गोपालगंज की जनता दिलाएगी। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी साथी एकजुट होकर उपचुनाव लड़ रहे हैं। जनता का आशीर्वाद दोनों जगहों पर है इसलिए हमलोग दोनों सीट जीत रहे हैं। 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने शुक्रवार को पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए यह दावा किया था कि चिराग पासवान एनडीए के सदस्य हैं और वे मोकामा और गोपालगंज में हो रहे उप चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा था कि चिराग पासवान 31 अक्टूबर को मोकामा में और 1 नवंबर को गोपालगंज में भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। नित्यानंद राय से जब मीडिया ने पूछा कि क्या यह बात सही है इसमें कितनी सच्चाई है? 


मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि यदि हमारे प्रदेश अध्यक्ष बोले हैं कि चिराग जी चुनाव प्रचार करेंगे। तो सही बात होगी। संजय जायसवाल जी जो बोलते हैं तो इसका मतलब है कि वो आधिकारिक बयान है। लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने देश और प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी कहा कि भगवान सूर्य और छठी मईया सबके जीवन में खुशियां लाएं और लोगों को स्वस्थ्य रखें।