ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

‘डेढ़ साल से RJD के पास था पथ निर्माण विभाग’ नीतीश के मंत्री ने पुल गिरने का ठीकरा तेजस्वी के सिर फोड़ा

04-Jul-2024 12:45 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में पुलों के गिरने पर सियासत जारी है। एक तरफ जहां लालू-तेजस्वी इसके लिए डबल इंजन सरकार को दोषी बता रहे हैं तो दूसरी तरफ सत्ताधारी दल इसके पीछे विपक्ष की साजिश बता रहे हैं। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने पुल गिरने का ठीकरा भी तेजस्वी के सिर पर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि यह विभाग डेढ़ साल से उनके पास ही था, ऐसे में वह सवाल न ही उठाएं तो ठीक होगा।


अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार में अलग-अलग विभाग के जितने भी पुल हैं उन सभी पुलों को लेकर मेंटेनेंस पॉलिसी लाने को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है। नए और पुराने पुलों की स्थिति क्या है, मेंटेनेंस की स्थिति क्या है, इन सभी मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री सेतु योजना 2016 में बंद हो गई थी उसको एक बार फिर से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।


उन्होंने कहा कि कई जगहों पर नदी का रूट बदल गया, जिसकी वजह से घटनाएं हुई हैं और कई जगहों पर सेंटरिंग गिरने की वजह से इस तरह की घटनाएं हुई हैं। जो ठेकेदार काम कर रहे थे उनपर सरकारी धन के दुरुपयोग का केस दर्ज किया जाएगा। ठेकेदार पर FIR का प्रोविजन नहीं है लेकिन अगर इस तरह की घटना होंगी तो सरकारी धन के दुरुपयोग का निश्चित रूप से हम केस करेंगे।  


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा पुलों के गिरने को लेकर सवाल उठाने पर मंत्री ने कहा कि यह विभाग आरजेडी के पास था और तेजस्वी यादव इसके मंत्री थे। जबसे जेडीयू के पास विभाग आया उसके बाद चुनाव था और अभी 20 दिन का समय मिला है तो कौन इसका जिम्मेदार है? जिम्मेवारी 20 दिन वाले पार्टी की है या डेढ़ साल से जिसके पास विभाग था उसकी जिम्मेवारी है।


news image