ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा

Home / news / नीतीश की नहीं सुनते हैं उनके मंत्री और अधिकारी, तेजस्वी बोले.. अनुकंपाई मुख्यमंत्री...

नीतीश की नहीं सुनते हैं उनके मंत्री और अधिकारी, तेजस्वी बोले.. अनुकंपाई मुख्यमंत्री अपराधियों के सामने सरेंडर बोल चुके

04-Jan-2021 11:43 AM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात उनके कैबिनेट के सहयोगी और अधिकारी नहीं सुनते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में सरकार की वर्किंग स्टाइल को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है यादव ने कहा है कि अनुकंपा मुख्यमंत्री की बात उनकी कैबिनेट और गठबंधन के नेता ही नहीं बल्कि उनके अधीन प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी नहीं सुनते हैं.

तेजस्वी यादव ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था की इतनी बदहाल स्थिति है कि अपराधियों द्वारा आम जनों को कीड़े मकोड़ों की तरह मारा जा रहा है. सरकार गुंडों के सामने आत्मसमर्पण कर चुकी है. तेजस्वी यादव का आरोप है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केवल अपनी कुर्सी बचाने में जुटे हुए हैं जबकि हकीकत यह है कि ना तो गठबंधन के नेता और ना ही उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्री ही उनकी बात सुनते हैं. प्रशासन और पुलिस अधिकारी भी अपनी मनमानी कर रहे हैं. सबको पता है कि बिहार के मुख्यमंत्री कितने निरीह बन चुके हैं.

इसके पहले तेजस्वी यादव ने रविवार को कृषि कानूनों को लेकर नीतीश सरकार पर सवाल खड़ा किया था. तेजस्वी यादव ने बिहार में 2006 के अंदर एपीएमसी एक्ट खत्म किए जाने के बाद किसानों की स्थिति नहीं सुधरने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा था. तेजस्वी यादव ने पूछा था कि 14 साल गुजर जाने के बावजूद अब तक बिहार के किसानों की स्थिति क्यों नहीं सुधरी. अगर एपीएमसी एक्ट खत्म किए जाने के बाद बिहार में बदलाव नहीं हुआ तो नए कृषि कानूनों की वकालत क्यों की जा रही है.