ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / अब तक तेजस्वी ने 17 विधायकों को किया बेटिकट, 5 का बदल दिया...

अब तक तेजस्वी ने 17 विधायकों को किया बेटिकट, 5 का बदल दिया सीट

13-Oct-2020 08:40 AM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने अपने 17 सीटिंग विधायकों को बेटिकट कर दिया है. यही नहीं 5 विधायकों का विधानसभा ही बदल दिया है. क्योंकि तेजस्वी यादव हर हाल में अधिक से अधिक जीत चाहते हैं. इन विधायकों के बारे में बताया जा रहा है कि जनता से दूरी बनाए रखने के कारण लोगों का भरोसा खो चुके थे. इस बार हारने का खतरा था.

तेजस्वी यादव ने बेटिकट करने वाले विधायकों को इस बार भरोसा नहीं किया कि वह इस बार भी जीत कर सदन में आएंगे. ऐसे में तेजस्वी ने विधानसभा चुनाव में कई नए चेहरों पर भरोसा जताया हैं. जिसके कारण तेजस्वी ने कई विधायकों को बेटिकट कर दिया. उनकी जगह पर नए चेहरों पर भरोसा जताया हैं.

इनको किया बेटिकट

तेजस्वी ने गोरेयाकोठी से सत्यदेव प्रसाद सिंह, तरैया से मुद्रिका राय,गड़खा से मुनेश्वर चौधरी, सहरसा से अरुण यादव, सिमरी बख्तियारपुर से जफर आलम, मखदुमपुर से सूबेदार दास, केसरिया से डॉ राजेश कुमार, बरौली से नेमतुल्लाह, हरिसिद्धि से राजेंद्र कुमार, संदेश से अरुण कुमार और अतरी से कुंती देवी को बेटिकट कर दिया है. यही नहीं तेजस्वी यादव ने अब तक 17 विधायकों के बेटिकट करने के साथ-साथ 5 विधायकों का विधानसभा क्षेत्र भी बदल दिया है.