Bihar Budget Session : 'अधिकारियों के बल पर चल रही सरकार…', विधानसभा में बोले राजद MLA – हर दिन विधायकों को किया जा रहा गुमराह Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी
21-Jan-2021 03:50 PM
PATNA: तेजस्वी यादव ने बिहार पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनको कार्यकर्ताओं और पार्टी के विधायकों से मिलने से रोका जा रहा है. सचिवालय थाना की पुलिस सिर्फ राबड़ी देवी के आवास के बाहर गश्ती करती रहती है. क्या मेरे आवास के सामने ही अपराध हो रहा है. जिलों में पुलिस क्यों नहीं गश्ती कर रही है.
सुरक्षाकर्मियों का मांगा गया लिस्ट
तेजस्वी यादव ने कहा कि सुरक्षा और आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का लिस्ट मांगा गया है. क्या हमारे सुरक्षाकर्मियों से सीएम को खतरा है. इतने दिन से हमलोग रह रहे थे आजतक तो उनको कोई परेशानी नहीं हुई. दिन भर सचिवालय थाना की पुलिस आवास के सामने गश्ती करती रहती है. जिन लोगों की बात सरकार नहीं सुन रही है तो वह मिलने के लिए मेरे पास आएंगे ही. इसको लेकर भी सरकार को परेशानी हो रही है.
देश की संपत्ति बेच रही बीजेपी
तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार देश की संपत्ति बेच रही है. एक दिन ऐसा आएगा कि किसान देश के भिखारी बन जाएंगे. बिहार में किसानों की स्थिति खराब है. जिस जगह पर शिक्षक धरना दे रहे थे उस धरना स्थल को भी खत्म कर दिया गया है. विधायकों का मंदिर सदन होता है उसको भी दो दिन करना चाहता थे. लेकिन हमलोगों ने इसको लेकर आवाज उठाई तो बजट सत्र 22 दिन का हुआ.
मानव श्रृंखला और जागरूकता अभियान
तेजस्वी यादव ने कहा कि कृषि बिल के विरोध में 30 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाएंगे. कर्पूरी जयंती से लेकर एक सप्ताह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. जिससे किसान जागरूक होंगे. तेजस्वी ने कहा कि 2006 में नीतीश कुमार ने बाजार समिति को बंद कर दिया था. एमएसपी को लेकर 24 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक विरोध प्रदर्शन करें. इसमें महागठबंधन के सभी दल शामिल होंगे. बिहार में किसान दिन पर दिन मजदूर होते जा रहे हैं. किसानों की स्थिति खराब होती जा रही है. लेकिन किसानों को लेकर पंचायत स्तर तक मानव श्रृंखला बनाया जाएगा. उनको जागरूक किया जाएगा. तेजस्वी ने कहा कि किसानों के साथ आरजेडी सड़क से लेकर संसद तक साथ में खड़ी रही. मानव श्रृंखला में शामिल लोग एक मुट्ठी मिट्टी हाथ में लेंगे.