मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
29-May-2021 08:14 PM
VAISHALI : इस वक्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है. यहां तेजस्वी यादव के विधानसभा इलाके में पप्पू यादव और तेजस्वी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए हैं. दोनों में जमकर मारपीट हुई है. दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को काफी चोटे आई हैं. बताया जा रहा है कि कोरोना की दवाई, मास्क और सेनेटाइजर बांटने के दौरान यह भिड़ंत हुई है.
घटना वैशाली जिले के चक सिकंदर पंचायत के मंसूरपुर गांव का है, जो तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र के अंदर आता है. यहां मेडिकल कैंप लगा रही पप्पू यादव की पार्टी ने राजद कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि पप्पू यादव के कार्यकर्ता पूरे लाव लश्कर के साथ मेडिकल कैंप लगाए थे. इस दौरान वहां तेजस्वी के कार्यकर्ता पहुंच गए और दवाई आदि बांटने लगे.

लोगों के बीच दवाई और अन्य सामानों का वितरण करने के दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. तू तू मैं मैं के बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हुई और फिर मारपीट होने लगी. दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया. जिसमें कई लोगों को चोटे आईं. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरजेडी और जाप के कार्यकर्ता आपस में मारपीट करते दिख रहे हैं. हालांकि गांव के प्रबुद्ध लोगों ने बीचबचाव कर जैसे तैसे मामले को शांत कराया.
गौरतलब हो कि यह वही गांव है, जहां मीडिया में ये ख़बरें सामने आईं कि एक महीने में यहां 17 लोगों की मौत हो गई है. खौफ में कुछ लोग गांव से पलायन कर चुके हैं. बावजूद इसके ना तो सरकार और ना ही तेजस्वी यादव उनकी मदद कर रहे हैं. 17 लोगों की मौत की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा है. बताया जा रहा है कि शनिवार को जब प्रशासनिक टीम इसकी जांच करने पहुंची तो स्थानीय लोग उनके ऊपर भड़क गए.