बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
27-Feb-2020 04:29 PM
GAYA : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सूबे में बेरोजगारी यात्रा पर निकले हैं. गया जिले के शेरघाटी में तेजस्वी यादव की आज सभा थी. इस सभा में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा बिहार में 8 महीने बाद आरजेडी की सरकार बनेगी. सत्ता में आते ही राजद डोमिसाइल नीति लागू करेंगे. राज्य के नौजवानों को राज्य में ही नौकरी देंगे.
इस जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने आगे कहा कि रोजगार सृजन करने के लिए बिहार में कारखाने क्यों नहीं खुल सकते हैं. पिछले 15 सालों में कोई भी कारखाना नहीं खुला है. बिहार में आखिर क्या कारण है कि यहां फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं लगाया जा रहा है. बोध गया में पर्यटन का विकास नहीं हो पाया है. माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में इच्छा शक्ति की कमी है. लोग चांद पर जा रहे हैं. हम नौजवानों को नौकरी नहीं दे रहे हैं. बिहार के बच्चे ही नहीं, बिहार का पैसा भी बाहर जा रहा है. बिहार में अच्छे स्कूल और कॉलेज बनाने की जरूरत है. बिहार में बड़े संस्थान खोले जायेंगे, तो यहां के बच्चे अपने ही राज्य में पढ़ाई करेंगे.
आज काम की बात करनी है. विकास की बात करनी है. आपको एनआरसी चाहिए, सीएए चाहिए या नौकरी चाहिए. इस काले कानून को 130 करोड़ हिन्दुस्तानियों के खिलाफ लाया गया है. भीख मांगने वाले और झोपड़ पट्टी में रहने वाले लोग कहां से डाक्यूमेंट्स लाएंगे. मंदिर मस्जिद और हिन्दू-मुस्लिम पर चर्चा की जा रही है. इतना ही नहीं जब कोई नहीं मिलता तो इमरान खान पर बात शुरू हो जाती है.