ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / नीतीश ईमानदार हैं तो एफआईआर से क्यों डर रहे हैं? तेजस्वी ने पूछा.....

नीतीश ईमानदार हैं तो एफआईआर से क्यों डर रहे हैं? तेजस्वी ने पूछा.. 30 घंटे बाद भी IAS सुधीर कुमार की FIR दर्ज क्यों नहीं हुई?

18-Jul-2021 06:41 PM

PATNA : राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार के प्रकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार पर लगातार हमलावर हैं। आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार शनिवार को ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य बड़े अधिकारियों पर एफआईआर कराने एसी-एसटी थाने पहुंचे थे लेकिन उनकी कंप्लेन दर्ज नहीं की गई। इस मामले के 30 घंटे गुजर जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा है किसी ने पूछा है कि नीतीश कुमार अगर इमानदार है तो फिर वह एफआईआर से क्यों डर रहे हैं? पैसे नहीं पूछा है कि एक सीनियर आईएएस अधिकारी जो शिकायत कर रहे हैं उसकी एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की जा रही?


तेजस्वी यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार के खिलाफ आरोपों का पुलिंदा लेकर मुख्य सचिव स्तर के एक अधिकारी थाने जाता है और थानेदार भागकर मुख्यमंत्री आवास पहुंच जाता है। सुधीर कुमार की तरफ से दिए गए सारे दस्तावेज मुख्यमंत्री तक पहुंचाए जाते हैं और उसके बाद एफआईआर दर्ज नहीं की जाती। यह सब कुछ बता रहा है कि दाल में बहुत कुछ काला है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि देश में संभवत ऐसा पहला मामला होगा जब कोई सीनियर आईएएस अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने जाए। नीतीश कुमार भले ही दावा करते हैं कि वह किसी को ना फंसाते हैं ना बचाते हैं लेकिन हकीकत यह है कि वह खुद को फंसता देख के एफआईआर दर्ज नहीं होने दे रहे। 


राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से महंगाई के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर तेजस्वी ने कहा कि आज देश की आम जनता कमरतोड़ महंगाई से करा रही है। उनके बारे में नीतीश कुमार यह कहते नहीं थकते कि हमें एबीसीडी की जानकारी नहीं है लेकिन हकीकत यह है कि जो प्रवचन देते हैं उनके पास ज्ञान की कमी है। तेजस्वी ने कहा कि आज पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। एलपीजी गैस की कीमतें लोगों को परेशान कर रही हैं लेकिन प्रदर्शन करने पर सत्ता पक्ष के लोगों को यह सब कुछ नौटंकी लगता है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में सुशासन राज केवल ढकोसला बनकर रह गया।