बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए
18-Jun-2021 10:47 AM
PATNA : बिहार में कोरोना टेस्टिंग से लेकर कोरोना वैक्सीनेशन तक के आंकड़ों में गड़बड़ झाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है. तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि बिहार में कोरोना जांच, दवा खरीद, एंबुलेंस, टीकाकरण और मौत के आंकड़ों में भारी फर्जीवाड़ा किया गया है. तेजस्वी ने पूछा है कि कोरोना की महामारी के दौर में मुख्यमंत्री का आंकड़ा अलग, स्वास्थ्य मंत्री का अलग और स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा अलग कैसे हो सकता है.

दरअसल तेजस्वी यादव ने मीडिया के उस रिपोर्ट को हवाला बनाते हुए नीतीश सरकार पर हमला बोला है जिसके मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बिहार के अंदर 1 दिन में छह लाख से ज्यादा टीकाकरण का दावा किया था. जबकि, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ये आंकड़ा एक लाख से थोड़ा ज्यादा बताया गया. स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के बयानों में विरोधाभास को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसा है.
आपको बता दें कि सरकार की तरफ से 24 घंटे के भीतर पेश किए गए दो अलग-अलग आंकड़ों पर विपक्ष भड़क गया है. विपक्ष ने सरकार पर कोरोना काल में लोगों को गुमराह करने और उनके साथ धोखे का आरोप लगाया है. विपक्ष का कहना है कि 'जब सरकार के पास कोविड पॉजिटिव लोगों के सारे आंकड़े मौजूद थे, फिर मौत के आंकड़े इतने गलत कैसे हो गए.' मौत के आंकड़ों के अलावा जांच की संख्या में हो रहे फर्जीवाड़े, एम्बुलेंस घोटला, दवा खरीद में फर्जीवाड़े को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और सच सामने लाने की मांग कर रहा है.