Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
25-Feb-2021 01:21 PM
PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है. बजट सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं. गुरूवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने बिहार के मंत्रियों को 'अनपढ़' तक करार दे दिया क्योंकि उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत में स्पष्ट कहा कि विभाग के मंत्री को क, ख, ग, घ या A, B, C, D भी नहीं मालूम है.
तेजस्वी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने कुछ ऐसे लोगों को विभाग का मंत्री बना दिया है, जिनको क, ख, ग, घ या A, B, C, D भी नहीं मालूम है. सीएम नीतीश हम ही लोगों को पढ़ाने की बात कर रहे हैं. उन्हें खुद कम से कम अपने मंत्रियों को तैयार करना चाहिए. उनके किसी मंत्री को कोई जानकारी ही नहीं है.
तेजस्वी ने कहा कि सीएम हमेशा कहते हैं कि थ्री सी, क्राइम, करप्शन और कम्युनलिस्म के साथ समझौता नहीं करेंगे. लेकिन यहां तो नीतीश कुमार वही काम कर रहे हैं. बिहार में पता नहीं कब अपराधियों के अंदर पुलिस का भय होगा. यहां तो अपराधी ही पुलिस की हत्या कर दे रहे हैं. शराबबंदी भगवान भरोसे है. घटना के बाद समीक्षा बैठक के नाम पर भिक्षा बैठक करते हैं. नीतीश कुमार जो आरसीपी टैक्स देता है, उसका काम करते हैं.
तेजस्वी ने आगे कहा कि सीपीआई माले के विधायक महबूब आलम के साथ थानेदार द्वारा विधानसभा में बदसलूकी की गई. यह पहला मामला नहीं है. लगातार जनप्रतिनिधियों और विधायकों के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है. विधानसभा अध्यक्ष से इसकी शिकायत की गई है. यह पार्टी का मामला नहीं है. यह जनप्रतिनिधियों की बात है. हमारे साथी के साथ धक्का मुक्की की गई जिसकी निंदा करते हैं. उस अधिकारी पर कार्रवाई की मांग हमने की है. यहां पत्रकार और जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट होती है, इसकी जितनी निंदा हो कम है.
नरेंद्र मोदी के नाम पर मोटेरा स्टेडियम का नामकरण होने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सरदार पटेल भी गुजरात के ही थे. मैं इसपर कोई टीका-टिपणीनहीं करना चाहते हैं. क्योंकि मैं गरीबी और भुखमरी पर बात करना चाहता हूं. राज्य में बहस हिंदू-मुस्लिम पर हो रहा है. जबकि किसानों और बेरोजगारी की बात करने की जरूरत है.