ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

'तेजस्वी को भाने लगे हैं धनकुबेर, गरीबों को ठग रही RJD'

12-Mar-2020 03:31 PM

PATNA : जेडीयू ने आरजेडी के राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन पर हमला बोला है। आरजेडी के उद्योगपति प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेन्द्रधारी सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाने पर जेडीयू ने कहा कि तेजस्वी यादव को अब धनकुबेर भाने लगे हैं,आरजेडी गरीबों को ठग रही है। 


जनता दल (यू) के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि राजद अब गरीबों की पार्टी नहीं रही केवल वोट के लिए गरीबों को ठगने का काम करती है। तेजस्वी यादव को अब धनकुबेर भाने लगे हैं। राजद ने राज्य के गरीब तबको को लुभाने के लिए अपने संगठन में 50 प्रतिशत आरक्षण देने का दावा किया है। 


उन्होनें कहा कि राजद के युवराज और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद के जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में गरीबो में संदेश देने के लिए कहा कि संगठन के तर्ज पर टिकटों में भी राजद 50 प्रतिशत का आरक्षण देगी, लेकिन राज्यसभा चुनाव में गरीब समाज को ठगते हुए उन्हें राजद की पालकी ढोने वाला ही मानकर अतिपिछड़ा, महादलित एवं अल्पसंख्यक समाज अपना उम्मीदवार नही बनाया।


बता दें कि आरजेडी ने जिन दो राज्यसभा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है उनमें प्रेमचंद गुप्ता आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी हैं। वह यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे चुके हैं और बड़े उद्योगपति भी है। इनके अलावा व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र धारी सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।