ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / news / तेजस्वी के डिप्टी सीएम बनते लौट आई गर्लफ्रेंड, रोज़ फ़ोन कर पूछती है......

तेजस्वी के डिप्टी सीएम बनते लौट आई गर्लफ्रेंड, रोज़ फ़ोन कर पूछती है...

23-Aug-2022 04:03 PM

PATNA : बिहार में अब नीतीश-तेजस्वी मिलकर सरकार चला रहे हैं। सरकार ने ये दावा किया है कि थोड़ा सब्र रखें 10 लाख नौकरी क्या हम 20 लाख नौकरी देने की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच अब एक यूजर का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने लगा है। इन्द्रसेन यादव नाम के एक शख्स ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट कर तेजस्वी को बताया है कि आपके सरकार में आने के बाद मेरी गर्ल फ्रेंड वापस लौट आई है और मुझे रोज़ कॉल करती है। वह मुझसे पूछती है कि शिक्षक बहाली का ज्वाइनिंग लेटर कब मिलेगा। 



इंद्रसेन यादव ने लिखा है, भैया तेजस्वी, मेरी गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई थी। जब से आप सत्ता में आए हैं और भरोसा दिए हैं कि जल्द शिक्षक बहाली देंगे और सीटीईटी (CTET) पास की नियुक्ति की जाएगी। तब से वो पगली (यूजर की प्रेमिका) रोज फोन करके पूछती है कि कब नियुक्ति पत्र मिलेगा? यूजर ने कहा है कि भइया जल्दी कीजिए, ताकि हम इस साल घर बसा लें। 



इस ट्वीट के बाद अब लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं भी देने लगे हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव के डिप्टी सीएम बनते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से वादा किया था कि तेजस्वी के वादे को अब हम पूरा करेंगे। इसके बाद से लगातार तेजस्वी रोज़गार से जुड़े सवालों के बीच घिर रहे हैं। इस बार तो यूजर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर तेजस्वी यादव को ट्वीट कर ऐसी बात लिख दी, जिसका लोग खूब आनंद उठा रहे हैं। 

news image