दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Jun-2020 02:45 PM
PATNA : पटना में मंत्रियों के बंगले पर हुए जलजमाव पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार ने विकास की ऐसी गंगा बहाई है कि उसका पानी मंत्रियों का आवास में घुस गया है जो निकलने का नाम नहीं ले रहा है।
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि 15 वर्षीय भाजपा-जदयू सरकार ने विकास की ऐसी गंगा बहाई कि विकास अब मंत्रियों के बंगले से निकास ही नहीं कर रहा।इनके मंत्री कह रहे है कि हे! 15 वर्षीय जल जमाव रूपी विकास, जाकर ग़रीबों के यहाँ उपवास करो, कृपया हमारा उपहास ना उड़ाओ अन्यथा विज्ञापनी सह सुशासनी सरकार का विनाश हो जाएगा।
बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर लगातार बारिश हो रही है। रविवार को हुई बारिश में कई इलाकों में जल जमाव हो गया। जलजमाव की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव के आवास में पानी घुस गया । पटना में बिहार के कैबिनेट मंत्री के घर के बाहर कुछ घंटों की बारिश के बाद पूरा पानी जमा हो गया था।