अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
21-Dec-2020 03:22 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा के लिए बुलाई गई आरजेडी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा ऐलान किया है. तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार में अगले साल यानी 2021 में मध्यावधि चुनाव होंगे.
तेजस्वी ने दावा किया है कि साल 2021 में फिर से विधानसभा चुनाव होंगे. उन्होंने आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने को कहा है. बीते चुनाव में मिली हार को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि किसी भी कीमत पर पार्टी हार के जिम्मेदार कारणों पर एक्शन लेगी. तेजस्वी ने कहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने उन्हें पार्टी हीत में हर फैसला लेने की पूरी छूट दे दी है.
अब वह किसी वही तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं करेंगे. तेजस्वी ने कहा कि जिन लोगों ने पार्टी में रहते हुए आरजेडी के उम्मीदवारों को हरवाया हम उन्हें कभी माफ नहीं करने वाले. तेजस्वी यादव ने कहा कि नेता चुनाव की हार को लेकर लिखित रूप में पार्टी आफिस में दें. इसपर कमिटी जांच का काम करेगी. हमे गड़बड़ी की सूचना है. हम जानते हैं कहा चूक हुई है लेकिन हम फीडबैक लेंगे. पार्टी के नेता अपनी बात रखें तो बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि कुछ सीटें गठबंधन में इधर से उधर चली गईं. सबकी कोशिश होती है कि ज्यादा सीट पर चुनाव लड़ें. जिन सीटों पर हम बेहतर कर सकते थे, वहां हमे निराशा हाथ लगी.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम मुद्दों पर चुनाव लड़ें और जनता का हमे भरपूर समर्थन भी मिला. हम चुनाव लड़े ही नहीं हम चुनाव जीते भी. एक तरफ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और बिहार सरकार अधिकारी मीडिया थी. दूसरी तरफ आपलोग थे.पिताजी की गैर मोजुदगी में हम चुनाव लड़े. किसी को उम्मीद नही थी कि हम इतनी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे. लाख छल कपट के बाद भी हमारा प्रदर्शन वेहतर रहा.
तेजस्वी ने कहा कि पार्टी मजबूत होगी तो सब का भला होगा. सब मजबूत होंगे. इसलिए सब से अपील करेंगे कि आप लोग अपने मतभेद मिटा कर पार्टी हिट में काम करें और ईमानदारी से अपने फीड बैक दें. पहला और दूसरा चरण ठीक हुआ लेकिन तीसरा चरण ठीक नहीं हुआ. जहां थर्ड फेज में चुनाव हुए, वहां क्या दिक्कत हुई, क्या गड़बड़ी हुई. वहां के लिए अलग से समय सीमा तय कर उसकी समीक्षा की जाएगी.