ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / news / कोरोना पर नीतीश कुमार PM के सामने तो विधानसभा में मंगल पांडेय बोलते...

कोरोना पर नीतीश कुमार PM के सामने तो विधानसभा में मंगल पांडेय बोलते हैं झूठ, PMCH में जांच के नाम पर मांगा जा रहा पैसा

13-Aug-2020 10:55 AM

PATNA: तेजस्वी यादव ने कोरोना पर कहा कि बिहार सरकार लगातार झूठ बोल रही है. नीतीश कुमार तो पीएम के सामने भी इलाज और सुविधा के नाम पर झूठ बोल रहे हैं. यही हाल बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का भी हैं. 

तेजस्वी ने कोरोना को लेकर मंगल पांडेय पर हमला. कहा कि मंगल पांडेय ने सदन झूठ बोला है कि बिहार में 3 लाख 25 हजार RTPCR जांच की जा रही है. सदन में सच्चाई को छुपाया गया है. दूसरी तरफ मुख्य्मंत्री ने जो रिपोर्ट बताया वो अलग है, मुख्य्मंत्री ने सिर्फ 6100 जांच की बात मानी. पीएम के साथ समीक्षा बैठक में सीएम ने बात कही. मंगल पांडेय ने 53 प्रतिशत RTPCR जांच की बात कही,जबकि हकीकत सिर्फ 5 प्रतिशत की है. झूठ बोलने की सारी सीमा खत्म हो गई है. जांच को लेकर सच्चाई छुपाई जा रही है. सदन के भीतर झूठ बोलना सबसे बड़ा गुनाह है. 


कौन बोल रहा झूठ

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में मुझे बताया कि कुल कोरोना जांच में से 52.9% RT-PCR, 17.9 प्रतिशत TrueNat और 29 प्रतिशत एंटिजेन टेस्ट हो रहे है. लेकिन CM नीतीश कुमार ने 11 अगस्त को PM के साथ समीक्षा बैठक में बताया कि बिहार में प्रतिदिन 10 प्रतिशत से भी कम RT-PCR जांच हो रही है. कौन सच्चा? कौन झूठा?




पीएमसीएच में मांगा जा रहा पैसा

तेजस्वी ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकारी अस्पतालों में जांच के लिए अब पैसे लिए जा रहे. पीएणसीएच में पैसे मामले का वीडियो दिखाकर आरोप लगाया. प्राइवेट में पैसे की लूट पहले से हो रही है. अब सरकारी अस्पतालों में भी लूट शुरू हो गई है.


मेरे ट्वीट से नीतीश परेशान, पीएम से बोलते हैं झूठ

तेजस्वी यादव ने कहा कि अब नीतीश जी को हमारे ट्वीट से भी परेशानी है. ट्वीट करने से आजकल गुस्सा हो जा रहे हैं. सीएम ने पीएम से भी झूठ बोला. सीएम ने 5 मेडिकल कॉलेज में RTPCR जांच की बात कही,जबकि अभी तक ICMR ने एक भी रेक्यूजिशन तक नहीं दिया. जांच के नाम पर सिर्फ झूठ बोला जा रहा है. 


बिहार को नहीं मिला 890 करोड़

तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र ने 890 करोड़ रुपए कोरोना को लेकर राज्यों को दिया है. सभी राज्यों को देने की बात कही गई, लेकिन बिहार को शामिल नहीं किया गया. बिहार को कोरोना के लिए पैसे नहीं दिए. नीतीश कुमार ने आखिर केंद्र से पैसे मांगा या नहीं,किस बात की डबल इंजन की सरकार है. बिहार के साथ ऐसा भेदभाव क्यों हो रहा है. नीतीश कुमार पीएम के साथ बैठक करते है पर पैसे नहीं मिलते है. तेजस्वी यादव ने मंगल पांडेय का सदन में दिया बयान का वीडियो दिखाया. इसके साथही कहा कि बिहार में जितने डॉक्टरों की नियुक्ति हुई उसमे 50 प्रतिशत नियुक्ति सिर्फ तीन ज़िलों में हुई. वह पटना, मुज़फ्फरपुर और दरभंगा में आधा डॉक्टर है.