बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
15-Jun-2024 11:10 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक ने एक बुजुर्ग महिला को रौंद दिया है। जिसमें उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव में एक तेज रफ़्तार बाइक ने बुजुर्ग महिला को रौंद डाला। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मखवा गांव की है। इस घटना के बाद गांव के अंदर महिला के घर के आस- पास मातम का माहौल कायम हो गया है।
वहीं, इस घटना में मृतक वृद्ध महिला की पहचान मखवा वार्ड -7 निवासी घूरन महतो की 77 वर्षीय पत्नी बुधनी देवी के रुप में हुई है। मृतक महिला के पूत्र विनोद महतो ने बताया कि मेरी मां अपने घर के पास गुमटी स्थित सड़क के किनारे बैठी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया। जिससे वह घायल हो गई थी। बाइक सवार बाइक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया है।
उधर, घटना को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई और महिला के परिवार वालों ने इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर,घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना के पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है।