ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द

तेजप्रताप यादव ने पार्टी दफ्तर में ही जगदानंद को जलील कर दिया, पूछा-मेरा स्वागत करने बाहर क्यों नहीं आये, ऐसे लोगों के कारण ही लालू बीमार हैं

तेजप्रताप यादव ने पार्टी दफ्तर में ही जगदानंद को जलील कर दिया, पूछा-मेरा स्वागत करने बाहर क्यों नहीं आये, ऐसे लोगों के कारण ही लालू बीमार हैं

13-Feb-2021 03:28 PM

PATNA :  लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ही प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को जलील कर दिया. तेजप्रताप यादव इस बात से नाराज थे कि जगदा बाबू उन्हें रिसीव करने बाहर क्यों नहीं आये. गुस्से से लाल पीला तेजप्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद जैसे लोगों के कारण ही लालू प्रसाद यादव बीमार हैं. जगदानंद जैसे लोगों ने पार्टी को बर्बाद कर दिया.


दरअसल हुआ यूं कि तेजप्रताप य़ादव अपने समर्थकों के साथ आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में पहुंच गये. मीडिया को खबर दे दी गयी थी कि तेजप्रताप यादव पार्टी कार्यालय पहुंचने वाले हैं. लिहाजा मीडिया पहले से मौजूद थी. तेजप्रताप यादव पार्टी दफ्तर पहुंचे और मीडिया के सामने सीधे जगदानंद सिंह पर बरस पड़े. पार्टी दफ्तर पहुंचते ही तेजप्रताप बोले “जगदानंद सिंह यहां बैठे हुए हैं और उनका कमरा बंद है. अभी तक जगदानंद सिंह ने आजाद पत्र नहीं लिखा है. जाकर उनसे पूछिये क्यों नहीं लिखा है आजाद पत्र.”


ऐसा लग रहा था तेजप्रताप यादव जगदानंद सिंह को जलील करने के ही मूड में आये थे. लिहाजा दो लाइन बोलने के बाद अपने साथ आये एक व्यक्ति को बोलने को कहा. फिर अपने सहयोगी को कहा कि वे मीडिया के सामने बोलें. तेजप्रताप यादव के सहयोगी बोलने लगे “हम पांच-पांच बार पार्टी ऑफिस में आये. हमको कहा गया कि स्लीप देकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलिये. हम 1989 से लालू जी के साथ हैं. हम स्लीप देकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलेंगे.”


जगदानंद जैसों के कारण बीमार हैं लालू
अपने सहयोगी से बुलवाने के बाद तेजप्रताप यादव ने खुद बोलना शुरू किया. कहा-जब पिता जी थे तो यही लोग उन्हें पूरी तरह से घेरे रहते थे. जगदानंद जैसे लोग हैं जो पिता जी को बीमार किये हुए हैं. तेजप्रताप बोले-यहां जो आयेगा अप्वाइंटमेंट लेकर आय़ेगा. यहां जगदानंद का रूल नहीं चलेगा. आरजेडी के कार्यालय में कोई भी आ सकता है. 


मुझे रिसीव करने बाहर क्यों नहीं निकले जगदानंद
तेजप्रताप बोले-पहले रामचंद्र पूर्वे प्रदेश अध्यक्ष थे. वे बहुत ठीक थे. मैं पार्टी के कार्यालय में आता था तो वे मेरा स्वागत करने बाहर आते थे. अब देखिये मैं पार्टी का माननीय विधायक हूं. हसनपुर का विधायक हूं. मुझे रिसीव करने जगदानंद सिंह बाहर क्यों नहीं निकले. यही स्थिति है पार्टी की. जगदानंद जैसे लोगों ने पार्टी को बर्बाद कर दिया.


तेजप्रताप यादव प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के चेंबर में घुसकर उन्हें मीडिया के सामने भला-बुरा कहने को तैयार थे. लेकिन उनके ही सहयोगियों ने उन्हें रोका. फिर वे राजद कार्यालय से वापस लौटे.


जगदानंद खामोश
तेजप्रताप के जाने के बाद मीडिया के लोग जगदानंद के पास पहुंचे. उनसे कहा कि तेजप्रताप यादव बहुत नाराज हैं. आपको बहोत भला-बुरा कह रहे हैं. जगदानंद बोले-मुझसे कोई नाराज हो ही नहीं सकता. मैं तो समझ ही नहीं पा रहा हूं कि आप लोग क्या बोल रहे हैं. तेजप्रताप से बात हो जायेगी. आप लोग परेशान मत होइये. जाहिर है जगदानंद के पास कोई जवाब नहीं था. लिहाजा उन्होंने चुप रहना ही बेहतर समझा.