जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
28-May-2021 08:16 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ. पुल पर अचानक एक कार में जबरदस्त आग लग गई और आग में झुलसकर ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल कार में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
घटना सुपौल के छातापुर थाना क्षेत्र माधोपुर स्थित सुरसर नदी पुल पर हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल की तरफ से अचानक जबरदस्त धमाके की आवाज़ आई. घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर वार्ड 13 के लोग जब वहां पहुंचे तो एक कार में भीषण आग लगी हुई थी लेकिन जब तक लोग कुछ कर पाते इससे पहले ही कार पूरी तरह से जल चुकी थी. कार में बैठे दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. लोगों ने बताया कि ड्राइवर सीट पर एक युवक और पिछली सीट पर एक अन्य युवक का शव था.
जानकारी के अनुसार, मारुति सिलेरियो कार BR11A-6867 फतेहपुर से महदीपुर बाजार की ओर जा रही थी. दोनों मृतक मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना इलाके के रहने वाले बताये जा रहे हैं. एक युवक शंकरपुर मझोल गांव निवासी रवि कुमार साह है. दूसरा युवक का उसी का साथी था. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक की तरफ का गेट खुला हुआ था. ड्राइवर सीट पर लगभग 10 प्रतिशत अवशेष और पीछे की सीट पर 25 प्रतिशत अवशेष बचा हुआ है. इसी से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. फिलहाल एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है.