बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Aug-2024 08:48 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: बिहार में पुल ढहने के बाद अब पुल के अप्रोच के ध्वस्त होने का मामला सामने आया है। बिहार के किशनगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां तेज बारिश के कारण दिघलबैंक प्रखंड के पत्थरघट्ठी पंचायत में बने गुवाबारी पुल का अप्रोच बह गया। पुल का अप्रोच बहने से जिला मुख्यालय से दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है।
गुवाबारी पुल का अप्रोच बहने के बाद कटावरोधी कार्य शुरू किया गया है। बालू भरे बैगों से ध्वस्त हुए अप्रोच को भरा जा रहा है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि पुल के अप्रोच को बचाने की उन्होंने 6 महीने पहले ही प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई थी। कई बार इस समस्या की जानकारी दी गयी थी लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
जिसका नतीजा यह हुआ कि आज इस पुल का अप्रोच ध्वस्त हो गया है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है। यदि समय रहते इस पर ध्यान दिया जाता तो आज यह नौबत नहीं आती। इससे पूर्व भी इसी रास्ते पर दोदरा पुल का अप्रोच ध्वस्त हुआ था जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोग पुल पर चढ़ने के लिए चचरी पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं वही अब गुवाबारी पुल का अप्रोच भी आज ध्वस्त हो गया। जिसके कारण कई गांवों का संपर्क किशनगंज से कट गया है। अब लोगों के समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है।