ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: होली के दिन से लापता युवक का गड्ढे में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जतायी आशंका बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद बिहार में डेढ लाख लोगों के राशन कार्ड पर संकट, नहीं किया है यह काम तो हो सकता है बंद Bihar News: भीषण अग्निकांड में आधा दर्जन से अधिक घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति को पहुंचा नुकसान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मिला साइट क्लीयरेंस; विकास को मिलेगी नई उड़ान एक्शन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: अपने गृह क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा, निर्माणाधीन स्कूल भवन और ROB को देख दिये ये निर्देश बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत

राज्यसभा में आज पेश होगा तीन तलाक बिल, JDU करेगी विरोध

30-Jul-2019 08:39 AM

By 13

DESK: तीन तलाक बिल लोकसभा से पास होने के पास आज राज्यसभा में पेश होगा. बीजेपी ने इसे लेकर अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है. वहीं राज्यसभा में भी जेडीयू इस बिल का विरोध करेगी. तीन तलाक बिल पर राज्यसभा में जेडीयू वोटिंग नहीं करने के पक्ष में है. लोकसभा में भी जेडीयू ने इस बिल का विरोध करते हुए वोटिंग के समय वॉकआउट कर दिया था. राज्यसभा में तीन तलाक बिल को पास कराने के लिए मोदी सरकार गैर एनडीए, गैर-यूपीए पार्टियों पर निर्भर रहेगी. राज्यसभा में बहुमत न होने से कई बार बीजेपी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. जो बिल लोकसभा से आसानी से पास हो जा रहे हैं, वो राज्यसभा में अटक जा रहे हैं. राज्यसभा में एनडीए के पास बहुमत नहीं है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण जेटली वोटिंग नहीं करेंगे. ऐसे में अकेले बीजेपी के पास महज 77 सीटें हैं. एनडीए राज्यसभा में 103 की संख्या पर सिमटी है. राज्यसभा में इस बिल को पास कराने के लिए 121 वोटों की जरूरत है.