राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
29-Mar-2020 05:33 PM
AURANGABAD : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस के तीन जवानों को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। गिरफ्तार किए गये बीएमपी जवानों पर नशे की हालत में सीओ से गाली-गलौज और गार्ड के साथ मारपीट करने का आरोप है।
बिहार के पुलिसवाले शऱाबबंदी कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं पहले भी ऐसी खबरे सामने आ चुकी है अब देश में जारी लॉकडाउन के बीच पुलिस वालों का शराब पीकर नंगा नाच देखने को मिला है। नशे की हालत में ये पुलिसवाले अधिकारी से ही भिड़ गए। जिले के रफीगंज के सीओ लॉकडाउन के दौरान गार्ड के साथ क्षेत्र में निकले थे। इसी दौरा हाफ पैंट में घूम रहे जवानों से पूछताछ करना महंगा पड़ गया। नशे में धुत्त ये जवान सीओ और उनके गार्ड से भिड़ गये। सीओ से बहस करने के बाद जवानों से कैंप से अपने और भी साथी पुलिस जवानों को बुला लिया।
सभी फिर से सीओ और उनके गार्ड से भिड़ गये। मामले की सूचना तत्काल रफीगंज थानाध्यक्ष राजीव रंजन को दी गई जिसके बाद थानाध्यक्ष भी दलबल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन उनके साथ भी जवान उलझ गए। किसी तरह जवानों को शांत करा कर मामले को तत्काल खत्म कराया गया जिसके बाद इसकी सूचना एसपी को भी दी गई। एसपी दीपक वर्णवाल के निर्देश पर शराब के नशे में जो जवान को तुरंत अरेस्ट कर लिया गया और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। वहीं एक अन्य जवान को निलम्बित कर दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किये जाने की कार्रवाई की जा रही है।