ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Home / news / बिहार : तीन परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक एग्जाम स्थगित, बैंक का लॉकर नहीं...

बिहार : तीन परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक एग्जाम स्थगित, बैंक का लॉकर नहीं खुलने से हुई परेशानी

20-Feb-2021 12:46 PM

By Chandan Kumar

SIWAN : बिहार के सीवान जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां महाराजगंज के तीन परीक्षा केन्द्रों पर एग्जाम कैंसिल कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, बैंक के जिस लॉकर में क्वेश्चन पेपर रखे गए थे उन्हें परीक्षा के समय तक खोला ही नहीं जा सका जिस वजह से एग्जाम स्थगित करना पड़ गया. 


बताया जा रहा है कि आज प्रथम पाली में इंग्लिश की परीक्षा होनी थी जिसे बैंक का लॉकर नहीं खुल पाने की वजह से स्थगित करना पड़ गया. अब स्थगित हुई परीक्षा 9 मार्च को ली जाएगी. इधर परीक्षा स्थगित होने की खबर मिलते ही परीक्षार्थियों और परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. हालांकि दूसरी पाली की परीक्षा पहले से निर्धारित समय के अनुसार ली जाएगी.


आपको बता दें कि इस बार मैट्रिक परीक्षा के दौरान काफी बवाल हो रहा है. पहले सोशल साइंस का प्रश्नपत्र लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई उसके बाद से ही बिहार बोर्ड की काफी फजीहत हो रही है. बता दें कि सोशल मीडिया पर सोशल साइंस का क्वेश्चन वायरल होने पर बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि जमुई जिला से या पेपर लीक हुआ था, ऐसे में जमुई जिला के डीएम और एसपी को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए.