जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान
30-Apr-2021 12:29 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां 3 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गयी है। बताया जाता है कि सभी बच्चे गंडक नदी में नहाने पहुंचे थे तभी नदी में तीनों डूब गये। स्थानीय लोगों ने बच्चों को नदी से बाहर निकाला और अनुमंडलीय अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोलू ,रोहित और सुशील के रूप में हुई है। जिनमें दो शहर के बनकटवा और एक राजवटिया का रहने वाला था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बगहा नगर से सटे चखनी राजवाटिया पंचायत में गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूब गए। तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। बच्चों को डूबता देख किनारे पर स्थित कुछ लोगों ने शोर मचाया तो स्थानीय ग्रामीण नदी में कूदे और जब तक डूबते बच्चों को बाहर निकालते तब तक तीनों बच्चों की मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।