ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान

टीम इंडिया को बड़ा झटका, दुसरे टी -20 मुकाबले से बाहर हुए संजू सैमसन, इनको मिला मौका

05-Jan-2023 09:22 AM

DESK : भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे एक दिवसीय T20 सीरीज का दूसरा मैच पुणे में आज शाम 7:00 बजे से होने वाला है। इस टी -20 मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं, इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन टीम से बाहर हो गए हैं।


दरअसल, काफी लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में अंदर  भारत-श्रीलंका टी -20 सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बने। लेकिन सैमसन को इस मैच में फील्डिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई। जिसके बाद बीसीसीआई ने संजू सेमसन की चोट को लेकर बयान जारी किया है। बीसीसीआई ने बताया कि, सैमसन मुंबई में ही रुक गए है। जहां उनका स्कैन कराया जाएगा। 


इधर, संजू सैमसन के बाहर होने के बाद विदर्भ के विकेटकीपर जितेश शर्मा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह अगले दो मैचों में ईशान किशन के कवर के तौर पर रहेंगे। यहआईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं, जिसका उन्हें इनाम मिला है।


गौरतलब हो कि, श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में संजू कुछ खास नहीं कर पाए थे। संजू ने 10 गेंदों का सामना किया था जिसमें 1 चौके की मदद से उन्होंने 7 रन बनाया था और उसके बाद वह पवेलियन की ओर लौट गए थे।