ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / टीचर हैं या कबाड़ी वाले? बोरा के साथ-साथ अब कबाड़ भी बेचेंगे बिहार...

टीचर हैं या कबाड़ी वाले? बोरा के साथ-साथ अब कबाड़ भी बेचेंगे बिहार के शिक्षक, शिक्षा विभाग का नया आदेश

19-Aug-2023 01:03 PM

By Sonty Sonam

BANKA: बिहार का शिक्षा विभाग लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के बाद अब जिलों के शिक्षा पदाधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं और अब उनके स्तर से भी शिक्षकों को वैसे आदेश जारी किए जा रहे हैं जिसको जानकर हर कोई हैरान है। शिक्षा विभाग के नए आदेश के मुताबिक अब शिक्षक बोरा के साथ साथ स्कूल के कबाड़ को भी बेचने का काम करेंगे। बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद लोग पूछ रहे हैं कि ये शिक्षक हैं या कबाड़ी वाले?


दरअसल, पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने बिहार के सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों को बड़ा टास्क दिया था। शिक्षा विभाग के निदेशक मिथिलेश मिश्रा ने सभी जिलों को पत्र लिखकर मिड डे मील का बोरा बेचने का टास्क दिया था। शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी कर सभी हेडमास्टर को कहा गया था मिड डे मील के चावल का खाली बोरा पहले 10 रुपए में बेचा जाता था लेकिन बोरे की कीमत बढ़ गई है ऐसे में अब 20 रूपये प्रति बोरा के हिसाब से बोरा बेचना होगा। शिक्षा विभाग के इस आदेश को लेकर सरकार की खूब फजीहत भी हुई।


अब बांका के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पवन कुमार ने जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के प्रभारी प्रधानाध्यापक और प्रधानाध्यापक को आदेश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है कि, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग बिहार पटना द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में विद्यालय के कबाड़ को अविलंब बेचकर प्राप्त राशि को स्कूल के जीबीओ खाते में जमा करें तथा प्राप्त राशि को VC के माध्यम से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जानकारी दें’। 


news image