ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / टीसी नहीं मिलने पर छात्रों का हंगामा, स्कूल प्रबंधन पर लगाये कई आरोप

टीसी नहीं मिलने पर छात्रों का हंगामा, स्कूल प्रबंधन पर लगाये कई आरोप

27-Aug-2020 03:41 PM

By Priya Ranjan Singh

 SUPAUL : जिले में अनलॉक 3 को लेकर सभी गाइडलाइन्स जारी कर दी गई है. ऐसे में एक तरफ तो सरकार ने स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का निर्देश दिया है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार ने 9वीं में एडमिशन की भी तिथि निकाल दी है.एडमिशन लेने के लिए छात्रों को 8वीं के टीसी की आवश्यकता हैं लेकिन स्कूल प्रबंधन टीसी देने में आनाकानी कर रहा है. 


इससे परेशान बबुजन आदर्श मध्य विद्यालय चकला निर्मली के छात्रों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. टीसी नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चकला निर्मली स्कूल के पास जामकर आगजनी भी की. इस दौरान छात्रों को समझाने पहुंचे शिक्षा विभाग के डीपीओ को भी जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. 



बाद में डीपीओ के लिखित आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया. छात्रों का कहना है कि स्कूल में शिक्षक नहीं हैं, जिसकी वजह से उन्हें 8वीं का टीसी नहीं मिल रहा है. जिसकी वजह से दूसरे विद्यालय में उनका 9वीं में एडमिशन नहीं हो पा रहा है. उनका कहना है कि जबकि एडमिशन के लिए महज 2 दिन ही शेष बचे हैं. वहीं शिक्षा विभाग के डीपीओ राहुल चंद्रेश्वर ने बताया कि कल से किसी भी हालत में बच्चों को टीसी दिया जायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि 9वीं में एडमिशन के लिए समय बढ़ा दिया गया है.