Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
20-Feb-2023 01:08 PM
By First Bihar
KISHANGANJ: बिहार में अपराधियों और तस्करों का हौसला काफी बुलंद है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से अपराधियों का काला कारनामा निकल कर सामने आता रहता है। इस बीच अब एक ताजा मामला सीमांचल इलाके के किशनगंज से निकल कर सामने आ रहा है। जहां, भारत-बांग्लादेश सीमा पर टिन गांव के पास एक बांग्लादेशी तस्कर द्वारा बीएसएफ जवान को गोली मार दी गई है। हालांकि, पुलिस टीम ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि घायल जवान मुकेश चंद्र शर्मा के पेट में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए बंगाल के इस्लामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत 152 बटालियन बीएसएफ की टीम भारत-बांग्लादेश सीमा पर टिनगांव बीओपी के पास गश्त लगा रही थी तभी कुछ लोग कुछ सामान लेकर सीमावर्ती गांव ग्वालिन से बांग्लादेश सीमा की ओर जा रहे है। तभी बीएसएफ ने उन्हें रोका और बीएसएफ के रोकते ही तीन लोग फेंसिड्रिल कफ सिरप छोड़ कर मक्का के खेत में भागने लगें जिसके बाद बीएसएफ जवान ने इनको गिरफ्तार किया है। इसी दौरान इन लोगों ने एक जवान को गोली मार दी।
वहीं, इस मामले में बीएसएफ की टीम ने प्रतिबंधित फेंसिड्रिल कफ सिरप की तस्करी कर रहे एक बंगलादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ ने पकड़े गए आरोपी के पास से 326 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, एक देसी पिस्टल, दो मोबाइल, दो सिम कार्ड, 50 बांग्लादेश टका व 200 रुपये भारतीय नोट बरामद किया।
इधर, बीएसएफ ने जिस युवक को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान ठाकुरगांव हरिपुर बंगलादेश निवासी मोहम्मद सुमन के रूप में हुई है। वही पकड़े गए आरोपी ने बीएसएफ जवान मुकेश चंद्र शर्मा के पेट में गोली मार दी। जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी हवाई फायरिंग की। अन्य आरोपी मक्के के खेत का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए व्यक्ति ने बीएसएफ को पूछताछ में बताया कि फेंसिड्रिल कफ सिरफ की बंग्लादेश में डिमांड के कारण प्रतिबंधित दवा को लेने अवैध रूप से भारत आये थे, और फेंसिड्रिल लेकर वापस बांग्लादेश जा रहे थे। बीएसएफ पकड़े गए आरोपी व्यक्ति मोहम्मद सुमन को बरामद सामान के साथ गवालपोखर थाने की पुलिस को सौंपेगी।