Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी अब 10वीं बोर्ड परीक्षा की चुनौती के लिए तैयार; जारी हुआ एडमिट कार्ड; जानिए किस सेंटर पर देंगे एग्जाम Civil Court Bomb Threat : सिविल कोर्ट को उड़ाने की फिर मिली धमकी, 24 घंटे के भीतर दूसरी बार कॉल से मचा हड़कंप Patna Traffic Update : पटना का इनकम टैक्स गोलंबर बदलेगा, ट्रैफिक व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा परिवर्तन; जानिए नीतीश सरकार का नया प्रोजेक्ट Bihar Budget Session : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: महिला सुरक्षा पर हंगामे के आसार, आज कई विभागों से जुड़े सवालों पर होगी चर्चा Pahadi Saidpur Nala : पटना के पहाड़ी-सैदपुर नाले में गिरा छात्र: सुरक्षा घेरा ध्वस्त, निर्माण कार्य में लापरवाही से हुआ हादसा Bihar police dispute : होटल में खाने का पैसा मांगना पड़ा महंगा: मालिक से मारपीट का आरोप, SHO पर गंभीर सवाल; एसपी और डीआईजी से शिकायत Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द
19-Jan-2021 11:51 AM
PATNA : राज्य सरकार ने बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को भले ही सेवा विस्तार दे दिया हो, लेकिन बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर डीजीपी लगातार निशाने पर हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले ही बिहार के डीजीपी को फोन लगाकर आम लोगों और पत्रकारों का फोन उठाने की सलाह दी थी और अब डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने डीजीपी एसके सिंघल को नसीहत दी है.
जिलों के एसपी कार्यशैली सुधारें
दरअसल डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद थे. उनके सामने जहानाबाद जिले से जुड़ा एक मामला पहुंचा. इसके बाद डीजीपी एसके सिंघल को फोन लगा दिया और कहा कि जिलों के एसपी आम लोगों की शिकायतें नहीं सुन रहे हैं. ऐसे में उनको अपनी कार्यशैली में बदलाव करने की जरूरत है. तार किशोर प्रसाद ने डीजीपी एसके सिंघल को कहा कि आप लोगों से मुलाकात और उनकी शिकायत सुनने के लिए कम से कम हफ्ते में 2 दिन जिलों के एसपी को बैठना चाहिए. इतना ही नहीं डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि रात्रि गश्ती नहीं होने से जिलों में अपराध बढ़ रहा है. एसपी खुद रात्रि गश्ती करें ताकि कानून व्यवस्था दुरुस्त हो सके.
सफाई देते रहे डीजीपी
तार किशोर प्रसाद ने जिस वक्त एसके सिंघल से फोन पर बात कर रहे थे उस वक्त फर्स्ट बिहार की टीम वहां मौजूद थी. हमारे कैमरे में पूरी बातचीत रिकॉर्ड हो गई. डीजीपी को फोन मिलाने के पहले तार किशोर प्रसाद ने जहानाबाद एसपी को भी फोन लगाया था और उन्हें शिकायतकर्ता के संबंध में जानकारी दी और कहा कि इस मामले को गंभीरता से देखें. डिप्टी सीएम से बातचीत के दौरान डीजीपी लगातार सफाई देते रहे कि वह खुद रात्रि गश्ती करते हैं और पुलिसिंग बेहतर तरीके से चल रही है, लेकिन तार किशोर प्रसाद नहीं माने और उन्होंने कहा कि पुलिस को और बेहतर तरीके से काम करने की जरूरत है. तार किशोर प्रसाद ने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने खुद महसूस किया है कि अगर जिले का एसपी रात्रि गश्ती पर निकले तो अपराधियों के बीच डर होता है. उन्होंने डीजीपी से इसे सुनिश्चित कराने के लिए कहा है.