मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
12-May-2023 09:30 PM
By First Bihar
PATNA: तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर को आरजेडी ने अहम जिम्मेवारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर करुणा सागर को आरजेडी का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने भारतीय पुलिस सेवा के अवकाश प्राप्त करने के बाद पिछले दिनों आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की थी। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी।
बीते सात मई को राजद के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणासागर ने राजद की सदस्यता ग्रहण की थी। बिहार के डिप्टी सीएम व राजद नेता तेजस्वी यादव सहित राजद के कई नेताओं ने करुणासागर का पार्टी में स्वागत किया था। ससे पहले तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर ने राजद सुप्रीमों लालू यादव से मुलाक़ात की थी।
बता दें कि करुणा सागर कई वर्षों तक केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान विभिन्न केन्द्रीय एजेंसियों में अपनी सेवा दे चुके हैं। करुणा सागर तमिलनाडु कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वो दिल्ली में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एंड डी) में निदेशक आधुनिकीकरण के पद पर भी रह चुके हैं। इन्होंने बिहार के धार्मिक और स्थापत्य परिदृश्य में एक अनोखा कार्य भी किया है। इन्होंने पटना जिले के धमौल गांव में दक्षिण भारतीय शैली में एक मंदिर का निर्माण शुरू किया था।
करुणासागर तमिलनाडु में डीजीपी (वेलफेयर) के पद पर रहे और हाल में ही हुए बिहार के मजदूरों के साथ कथित हिंसा मामले में सुर्खियों में आए थे। करुणा सागर उस दौरान सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से इस मामले में प्रतिक्रिया देते थे और तमिलनाडु को बिहार के मजदूरों के लिए सेफ जगह बताते रहे थे। अब उन्होंने आरजेडी के साथ अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की है।