ब्रेकिंग न्यूज़

मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ? BIHAR NEWS : सरकारी अफसर या गैंगस्टर? कृषि अधिकारी ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, VIDEO देख दहल जाएगा दिल! Bihar News : नालंदा में NIA और ATS का बड़ा ऑपरेशन, सुबह से 6 ठिकानों पर छापेमारी; AK-47 कारतूस मामले से जुड़ा है पूरा केस; क्या सामने आएगा बड़ा खुलासा? BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह?

Home / news / तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों से मिली स्पेशल टीम, वायरल वीडियो को बताया फर्जी

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों से मिली स्पेशल टीम, वायरल वीडियो को बताया फर्जी

07-Mar-2023 03:10 PM

By First Bihar

PATNA: तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों पर कथित हमले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई थी। बिहार विधानसभा में भारी बवाल के बाद नीतीश कुमार की पहल पर अधिकारियों की टीम पूरे मामले की जांच करने तमिलनाडु गई थी। तमिलनाडु पहुंची स्पेशल टीम ने बिहार के मजदूरों को समझाया है कि वायर वीडियो फर्जी है। हमले के वायरल वीडियो को देख लोगों में डर बैठ गया था और जिसके चलते अफरा-तफरी मच गई।


दरअसल, बिहार सरकार के अधिकारी बाला मुरुगन डी के नेतृत्व में चेन्नई पहुंची अधिकारियों की टीम ने कहा है कि वहां फिलहाल हालात सामान्य हैं। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव बालामुरुगन डी ने बताया है कि सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए थे, जिनमें बिहारी मजदूरों पर हमले की बात कही गई थी। अब जांच में ये खबरें फर्जी निकली है, जिसकी पुष्टि हो चुकी है।


उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार के अधिकारियों ने चेन्नई में बिहार के प्रवासी मजदूरों से बातचीत भी की और उन्हें समझाया कि यह पूरा मामला फर्जी है। बालामुरुगन ने कहा कि इन फर्जी वीडियो की वजह से लोग थोड़ा घबरा गए थे लेकिन अब तमिलनाडु पुलिस और अन्य जानकारी जुटाने के बाद साफ हो गया है कि ये संदेश और वीडियो फर्जी थे, फिलहाल हालात सामान्य हैं। टीम जल्द ही अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।