दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Aug-2021 06:08 PM
DESK : अफगानिस्तान के तालिबानी राज में लोक गायक होना सबसे बड़ा गुनाह हो गया. तालिबानी बंदूकधारियों ने अफगानिस्तान के एक लोकगायक को घर से घसीटते हुए बाहर निकाला और बीच सड़क पर गोली मार दी. लोकगायक की वहीं मौत हो गयी. तालिबान मानता है कि इस्लामी कानून के तहत गीत-संगीत गुनाह है.
अफगानिस्तान के स्थानीय मीडिया अश्वका न्यूज ने ये खबर दी है. उसके मुताबिक तालिबान के बंदूकधारियों ने काबुल से तकरीबन 100 किलोमीटर दूर बगलान कस्बे में इस घटना को अंजाम दिया. वहां अंद्राम बस्ती में लोकगायक फवाद अंद्राबी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
अफगानिस्तान के पूर्व गृह मंत्री मसूद अंद्राबी ने इस घटना की पुष्टि की है. उनके मुताबिक तालिबान के हथियारबंद लोग लोकगायक के घर पहुंचे औऱ उन्हें घसीटते हुए घर के बाहर ले गये. उसके बाद बीच सडक पर गोली मार कर हत्या कर दी गयी.
ये घटना तब हुई है जब तालिबान ये दावा कर रहा है कि वह अफगानिस्तान के लोगों की सुरक्षा करेगा औऱ बिना कारण किसी के साथ कोई ज्यादती नहीं होगी. लेकिन सिर्फ लोकगायक होने के जुर्म में हत्या कर दी गयी. मारे गये लोकगायक के परिजनों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले भी तालिबानी उनके घर आये थे. हथियारबंद लोगों ने पूरे घर की तलाशी ली थी. उसके बाद फवाद के परिजनों के साथ बैठकर चाय पी थी. जाते जाते ये कह गये थे कि उनका कोई नुकसान नहीं किया जायेगा. लेकिन कुछ दिन बाद ही इस घटना को अंजाम दे दिया.
तालिबान पहले से ही गीत-संगीत का विरोध करता रहा है. पहले भी गायकों और कलाकारों की हत्या की घटनायें हुई हैं.