ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें

Home / news / टल गया एक बड़ा रेल हादसा : दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी...

टल गया एक बड़ा रेल हादसा : दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी ; जानिए फिर क्या हुआ

16-Jun-2024 08:11 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर  में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। यहां समस्तीपुर से नरहन जा रही एक मालगाड़ी का कपलिंग साढ़े चार बजे सुबह मुजफ्फरपुर जंक्शन के लाइन नंबर दो पर खुल गया। इससे मालगाड़ी दो हिस्से में बंट गई। यह देखकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अफरातफरी मच गयी। 


वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, सीडीओ राजीव कुमार और कैरेज विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। कपलिंग खुले होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 10 मिनट में कपलिंग को जोड़कर मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया। उससे पहले रेलवे के अधिकारियों और कर्मी काफी परेशान दिख रहे थे।


उधर, घटना को लेकर बताया गया है कि सिग्नल मिलने पर जैसे ही लोको पायलट ने मालगाड़ी को नारायणपुर अनंत की ओर बढ़ाया, एक जोरदार आवाज हुई। मालगाड़ी दो मीटर तक आगे बढ़कर रुक गयी। क्योंकि ट्रेन के दो भागों में बंट जाने से ऑटोमेटिक वैक्यूम हो गया। लोको पायलट ने इसकी जानकारी गुड्स मैनेजर को दी और तब कंट्रोल को इसकी सूचना दी गई। 


इधर, जोरदार आवाज सुनकर मुजफ्फरपुर स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। आवाज सुनकर प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी भी चिंता में पड़ गए और जल्दीबाजी में मौके पर पहुंच गए। सीडीओ और कैरेज विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई।