ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बेरहम सरकार: सीतामढ़ी में तड़प-तड़प कर मरा मरीज, नहीं हुई कोरोना जांच, लगातार...

बेरहम सरकार: सीतामढ़ी में तड़प-तड़प कर मरा मरीज, नहीं हुई कोरोना जांच, लगातार झूठ बोलते रहे अधिकारी, शव के साथ परिजनों का धरना

19-Jul-2020 07:05 AM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : बिहार में कोरोना के कहर के शिकार बन रहे लोगों को भगवान भरोसे छोड़ चुकी सरकार की बेरहमी का एक और मामला सामने आया है. सीतामढ़ी में कोरोना का संदिग्ध मरीज तड़प तड़प कर मर गया लेकिन उसकी जांच नहीं हुई. हालत ये हुई कि उसकी मौत के बाद परिजनों को लाश के साथ डीएम ऑफिस में धरना देना पड़ा. लेकिन सरकारी पदाधिकारी ताबडतोड़ झूठ बोलते रहे. 

तड़प-तड़प कर मरा मरीज, नहीं हुई जांच

घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के बसवरिया चौक निवासी 31 साल के राजकुमार साह बीमार थे. पिछले कई दिनों से उन्हें बुखार, सर्दी-खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी. मृतक के परिजनों ने बताया कि राजकुमार साह बीमार हुए तो वे उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल में गये. निजी अस्पताल के डॉक्टर ने जब कोरोना के लक्षण देखा तो सदर अस्पताल जाने की सलाह दी जिसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया. 

मृतक के परिजनों के मुताबिक जब वे बीमार राजकुमार साह को सदर अस्पताल ले गये तो वहां के डॉक्टर ने पर्ची पर कोविड-19 जांच के लिए लिखा मगर साथ में ये भी कह दिया कि बड़े अधिकारियों की मंजूरी मिलने के बाद ही कोरोना की जांच होगी. मरीज के परिजनों को बडे अधिकारियों से मंजूरी लेकर आने को कहा गया. लाचार परिजन बड़े अधिकारियों के पास चक्कर लगाते रहे लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुना. हार कर उन्होंने बाहर से दवा खरीदकर मरीज को खिलाया. इससे बुखार और सर्दी तो ठीक हो गई लेकिन खांसी जारी रही. शुक्रवार रात में खांसी और तेज हो गई और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. परिजन मरीज को लेकर सदर अस्पताल गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 

शव के साथ डीएम ऑफिस में धरना

राज कुमार साह की मौत के बाद भी परिजन उनकी कोरोना जांच कराने की मांग करते रहे लेकिन किसी ने कुछ नहीं सुना. सदर अस्पताल में कोई बात करने तक को तैयार नहीं था. लाचार होकर परिजनों ने शव को एंबुलेंस पर लादा और डीएम ऑफिस पहुंच गये. वे शव के साथ डीएम ऑफिस के सामने धरना पर बैठ गये. इसके बाद वहां पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें मुआवजे का आश्वासन देकर हटाया और शव का दाह-संस्कार करा दिया. लेकिन मौत के बाद भी कोरोना की जांच नहीं हुई. 


लगातार झूठ बोलते रहे सरकारी अधिकारी

राज कुमार साह की मौत के बाद जब उनके परिजन डीएम ऑफिस के सामने धरना पर बैठे तो प्रशासन में खलबली मची. जिला प्रशासन की ओर से सफाई देने के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार को भेजा गया. परिमल कुमार ने मीडिया के सामने कहा कि कोरोना से मौत की अफवाह फैलायी जा रही है. मरीज को कभी सदर अस्पताल में लाया ही नहीं गया. मौत के बाद शव के साथ परिजन अस्पताल पहुंचे थे. जिला प्रशासन ने यहां तक कह दिया कि जब जांच नहीं हुई तो कोरोना से मौत की बात कैसे कही जा सकती है. प्रशासन लगातार इस बात से इंकार करता रहा कि मरीज का कभी सदर अस्पताल में इलाज भी हुआ था. 


दूसरी ओर मृतक के पिता दुखा साह ने सदर अस्पताल में बेटे के इलाज की वह पर्ची दिखाई जिसपर राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार लिखा था. मरीज की पंजीकरण संख्या 60820ए23119 और टोकन नंबर 23 है. 17 जुलाई को मरीज को सदर अस्पताल में देखा गया था. पर्ची पर डॉ. रितेश कुमार तरुण का नाम अंकित है. उधर अस्पताल के डॉक्टर रितेश तरुण ने इलाज करने और अपने नाम वाली पर्ची की बात तो स्वीकार की. लेकिन साथ में ये भी जोड़ दिया कि परची पर जो भी लिखा गया है वो उन्होंने नहीं लिखा था.