ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर

ऑपरेशन मरकज में शामिल 14 पुलिसकर्मी क्वॉरेंटाइन, तबलीगी जमात के 2 हजार लोगों को निकाले थे बाहर

03-Apr-2020 03:44 PM

DELHI:  निजामुद्दीन में मरकज से तबलीगी जमात के लोगों को निकालने में लगे 14 पुलिसकर्मियों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि जवानों को कोरोना के संदिग्ध होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. जिससे संक्रमण को रोका जा सके. मरकज के इमारत में लॉकडाउन के बाद भी करीब दो हजार तबलीगी जमात के लोग जुटे हुए थे. इनलोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन मरकज चलाया गया था. इस ऑपरेशन में ये 14 जवान भी शामिल थे. 

खाली कराने के लिए पहुंचे थे डोभाल

निमाजुद्दीन के पास मौजूद मरकज को खाली कराने में काफी मुश्किलों का सामने करना पड़ा था. मस्जिद के मौलाना साद खाली करने को तैयार नहीं थे. इसको लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां बात कर रही थी. लेकिन नहीं माने तो तब रात 31 मार्च की रात 2 बजे डोभाल मनाने के लिए पहुंचे. तब जाकर मस्जिद को खाली कराया गया था. गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से आग्रह किया कि वह जमात को मस्जिद खाली करने के लिए राजी करें. 

तजाम के लोग कई राज्यों में कोरोना लेकर गए

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज से कोरोना का संक्रमण फैला. लॉकडाउन के बाद दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज में 2 हजार लोग ठहरे हुए थे. इस जमात में बड़ी तादाद में विदेशी भी शामिल थे. इनमें ज्यादातर मलेशिया और इंडोनेशिया के नागरिक शामिल थे. इस जमात में शामिल मलेशिया की युवती झारखंड पहुंची थी. जो कोरोना पॉजिटिव मिली. इसे अलावे आंध्रप्रदेश में इस जमानत में शामिल हुए 6 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. इस जमात में शामिल हुए सैकड़ों लोगों को कोरोना संदिग्ध पाया गया है. इस जमात में शामिल लोग कई राज्यों में गए. जिससे कोरोना का संक्रमण फैला.