Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
15-Aug-2024 09:42 AM
By First Bihar
PATNA : गांधी मैदान में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य राजकीय समारोह हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार रोजगार और नौकरी को लेकर काम कर रही है। पांच लाख लोगों को अब तक नौकरी दी जा चुकी है, जबकि दो लाख पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था, जबकि अब तक 12 लाख लोगों को बहाल करने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोजगार के अवसर मुहैया कराने में भी बिहार सरकार लगातार काम कर रही है। 24 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले एक साल में हमारी सरकार 10 लाख और रोजगार के अवसर मुहैया कराने जा रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले आजादी के लिए शहीद हुए लोगों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में बिहार का अहम योगदान है। हम बिहार के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में जब उन्हें बिहार की सत्ता मिली थी तो बिहार की स्थिति बेहतर नहीं थी. बिहार में स्कूल नहीं थे, जो स्कूलें थी उसमें शिक्षक नहीं थे। हमारी सरकार ने स्कूलों की व्यवस्था की, शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति हुई है। बिहार आज तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधारभूत संरचनाओं के विकास में बिहार सबसे बेहतर परिणाम दे रहा है। राज्य में निवेश का माहौल बना है। बड़ी बड़ी कंपनियां निवेश करने बिहार आ रही है।
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा, 'क्या किया सिर्फ परिवार को आगे बढ़ाया। पहले पत्नी को बना दिया, फिर बेटा-बेटी को बढ़ाया। हम लोग कभी किए ये सब'। वहीं, पत्रकार से कहा कि हम आप लोगों से नाराज नहीं है, आप लोगों की इज्जत करते हैं और सम्मान देते रहते हैं लेकिन देख लीजिए पहले क्या था, अब क्या किया गया है?
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में बिहार का बजट केवल 28000 करोड़ था, अब बढ़ते-बढ़ते 278000 करोड़ हो गया है। सीएम ने कहा कि हम लोग विशेष राज्य या आर्थिक मदद की मांग करते रहे हैं। हमें खुशी है कि कई क्षेत्र में मदद मिली है. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को गांधी मैदान से धन्यवाद भी दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा विधानसभा चुनाव से पहले 10 लाख की जगह 12 लाख नौकरी हम लोग देंगे। उन्होंने कहा कि 24 लाख रोजगार लोगों को दे दिया गया है। चुनाव से पहले 10 लाख और रोजगार देने का लक्ष्य है। सीएम ने कहा कि 34 लाख रोजगार हम लोग दे देंगे।