मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Jul-2020 10:29 PM
PATNA : देश में पहली कोरोना महामारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन पर भी ग्रहण लगा दिया है। राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। मंत्रिमंडल सचिवालय की तरफ से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव प्रधान सचिव सचिव सभी प्रमंडल के आयुक्त और जिलों के डीएम को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया है।
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बेहद सीमित दायरे में करने का निर्देश दिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने कई बिंदुओं के साथ एडवाइजरी जारी की है।
सरकार की तरफ से दिए गए निर्देश
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर किया जाए
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या कम से कम रखी जाए और केवल अति विशिष्ट अतिथियों और वरीय पदाधिकारियों को ही इसके लिए बुलाया जाए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आम जनता को आमंत्रित नहीं किया जाए
स्वतंत्रता दिवस में समारोह लेने के लिए विशिष्ट लोगों को ई कार्ड के जरिए आमंत्रण पत्र भेजा जाए
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से स्वतंत्रा सेनानियों और वरिष्ठ नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में नहीं बुलाया जाए
अन्य राज्यों से आने वाले अतिथियों को नहीं बुलाया जाए
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर निकलने वाली झांकियों का प्रदर्शन नहीं किया जाए
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवानों और एनसीसी कैडेटों का परेड को भी सीमित किया जायेगा. गृह विभाग जवानों की टुकड़ी की संख्या तय करेगा.
सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी है
स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर आने वाले लोगों की गाड़ी स्टेज और अन्य तरह की वस्तुओं को सैनिटाइज करने और साथ ही साथ लोगों की थर्मल इमेजिंग करने का भी निर्देश दिया गया है
गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के पहले कारगिल चौक पर होने वाले समारोह में किसी वरीय पदाधिकारी को प्राधिकृत किए जाने का निर्देश दिया गया है
साथ ही साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह क्या लाइव प्रसारण फेसबुक वेबकास्ट और टेलीविजन के जरिए करने का निर्देश दिया गया है
गांधी मैदान के अलावे पदाधिकारी महादलित कस्बे में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हो पाएंगे