ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव नारायण सिंह का निधन, सीएम नीतीश ने जताया दुःख...

स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव नारायण सिंह का निधन, सीएम नीतीश ने जताया दुःख

22-Jul-2022 03:34 PM

PATNA : स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव नारायण सिंह का आज शुक्रवार को इलाज के क्रम में निधन हो गया. वो कई दिनों से बीमार चल रहे थे. इलाज के दौरान स्वतंत्रता सेनानी का निधन हो गया. दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी विष्णु देव नारायण सिंह गया जिला के टिकारी प्रखंड के चितौखर गांव के रहने वाले थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह के निधन पर दुःख जताया है. 


सीएम नीतीश ने ट्विटर पर लिखा कि “वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव नारायण सिंह जी का निधन दुःखद. स्व० विष्णुदेव नारायण सिंह जी 14 वर्ष की आयु में (सन् 1939 में) अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आन्दोलन में शामिल हो गए थे. वे बिहार राज्य स्वतंत्रता सेनानी संगठन के अध्यक्ष तथा गया में चितौखर, टिकारी निवासी थे. जिला प्रशासन, गया को स्व० विष्णुदेव नारायण सिंह जी अंतिम संस्कार हेतु समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें."


बता दें कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में स्वर्गीय विष्णु देव नारायण सिंह जी का अहम योगदान था. स्वर्गीय विष्णु देव नारायण सिंह ने महज 14 वर्ष की आयु में सन 1939 में ही अंग्रेजो के खिलाफ हल्ला बोल दिया था. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भी कई बार अंग्रेज सरकार द्वारा गिरफ्तार किए गए थे . स्वर्गीय विष्णु देव नारायण सिंह बिहार राज स्वतंत्रता सेनानी संगठन के अध्यक्ष थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा उन्हें वर्ष 2019 में सम्मानित किया गया था.