राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर
02-Apr-2020 09:37 AM
DELHI : कोरोनावायरस से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। स्वर्ण मंदिर के हजूरी रागी रहे निर्मल सिंह का कोरोना के कारण निधन हो गया है। विदेश दौरे से लौटे निर्मल सिंह को पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। गुरुवार की सुबह तकरीबन 4:30 बजे निर्मल सिंह का निधन हो गया।
स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी निर्मल सिंह की उम्र तकरीबन 62 साल थी। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित ज्ञानी निर्मल सिंह में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी थी। निर्मल सिंह कुछ दिन पहले ही इंग्लैंड की यात्रा कर लौटे थे। 30 मार्च को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी जिसके बाद अमृतसर के गुरुनानक देव अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने निर्मल सिंह को वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन आज उनकी मौत हो गई।
ज्ञानी निर्मल सिंह की मौत के बाद अब पंजाब सरकार के होश उड़ गए हैं साथ ही साथ दिल्ली प्रशासन भी सकते में आ गया है। बताया जा रहा है कि विदेश दौरे से वापस आने के बाद ज्ञानी निर्मल सिंह ने कई जगहों पर भजन कीर्तन और धार्मिक सभाओं में शिरकत की थी। 19 मार्च को चंडीगढ़ में उन्होंने अपने एक रिश्तेदार के घर कीर्तन किया था। अब सरकार उन लोगों की पहचान करने में जुट गई है जो निर्मल सिंह के साथ इन आयोजनों में शामिल हुए थे।